scriptठण्डे का भोग लगाया, थदड़ी पर्व मनाया | beawar | Patrika News
ब्यावर

ठण्डे का भोग लगाया, थदड़ी पर्व मनाया

सिंधी समाज नेे मनाई श्रावणी सातम

ब्यावरAug 22, 2019 / 09:42 pm

Bhagwat

थदड़ी पर्व मनाया

ठण्डे का भोग लगाया, थदड़ी पर्व मनाया

ब्यावर। सिंधी समाज की ओर से गुरुवार को थदड़ी पर्व मनाया गया। श्रावणी सातम के मौके पर समाज की महिलाओं व बच्चों ने उद्यानों व झूलेलाल मंदिर में जाकर सामूहिक रूप से शीतला माता की पूजा अर्चना की और एक दिन पूर्व बनाए गए मीठे और नमकीन भोजन का माता को भोग लगाकर स्वयं भी सेवन किया। सिंधी सांस्कृतिक सखी संगत व सिंधी सेंट्रल समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। एक समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालिका भारती गिदवानी व स्नेहा अलरेजा ने महिलाओं और बच्चों को सावन माह में मनाए जाने वाले सिंधी त्योहारों की जानकारी दी। इस अवसर पर समाज के बच्चों ने नृत्य की भी प्रस्तुतियां दी। कशिश पुरस्बानी, गरिमा बदलानी, सोनिया कांजानी व प्रियांशी दासानी ने माता व झूलेलाल के भजन प्रस्तुत किए। समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण दास गुरनानी ने सामाजिक रीति-रिवाजों को मना कर अपनी संस्कृति को जीवित रखने के बारे में बताया। समाज के संरक्षक हरिकिशन तिलोकानी ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। कार्यक्रम में भारती उस्मानी ने स्वागत संबोधन दिया।

Home / Beawar / ठण्डे का भोग लगाया, थदड़ी पर्व मनाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो