17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्राओं को दिलाई शपथ

राष्ट्रीय प्रदुषण नियन्त्रण दिवस मनाया

less than 1 minute read
Google source verification
छात्राओं को दिलाई शपथ

छात्राओं को दिलाई शपथ


ब्यावर. दयानन्द आर्य बालिका महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो ईकाइयों की ओर से राष्ट्रीय प्रदूषण नियन्त्रण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने स्वयं सेविकाओं को प्रदूषण नियन्त्रण संबधी जानकारी देते हुए बताया कि सबसे अधिक प्रदूषण प्लास्टिक से होता हैं। इसके लिए हमें प्लास्टिक की पॉलीथिन का उपयोग बंद करना होगा । प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से भी अवगत कराया। पॉलीथिन काम में नही लेने की शपथ दिलवाई गई। बाद में पौधरोपण का कार्य भी किया गया तथा साथ ही स्वयं सेविकाओं की ओर से स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। संचालन गुंजन सिंह एवं अंचिता नरूका ने किया।

छात्राओं को किया जागरूक
ब्यावर. श्री वद्र्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम किया गया। जिसमें रेड रिबन क्लब की प्रभारी शालिनी आशीष जॉर्ज एवं एन. एस. एस. कार्यक्रम प्रभारी निधि पंवार ने गतिविधियों के बारे में जानकारी दी । एन एस एस कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्यवक्ता दीप्ति माहेश्वरी ने एच आई वी/एड़स एवं रक्तदान के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ आर.सी.लोढ़ा ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहनेे का आह्वान किया। संचालन एन. एस. एस. कार्यक्रम प्रभारी निधि पंवार ने किया।