31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल में 70 घंटे समर्पित करने का लिया संकल्प

स्वर्णिम भारत अभियान : पटेल स्कूल में हुआ शपथ का कार्यक्रम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 28 Jan 2020, 3:58 PM IST

साल में 70 घंटे समर्पित करने का लिया संकल्प

साल में 70 घंटे समर्पित करने का लिया संकल्प

ब्यावर. राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अपने गांव, शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए शपथ ली। इस दौरान अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों की शपथ दिलाते हुए राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान में 70 घंटे समर्पित करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य राजेश जिन्दल ने बताया कि पारी प्रभारी राजेंद्र प्रजापति, व्याख्याता गुरुशरण गोयल, परमेश्वर सिंह, रोहित जैन, रमेश चंद महरानिया, शिवलाल, कंचन परिहार, नीतू मिश्रा, जानकी टाक, मुकेश प्रजापति, महेंद्र पाल वर्मा, हेमंत कुमावत, प्रीति परिहार आदि ने भी बच्चों के साथ शपथ ली।

गहलोत अध्यक्ष
ब्यावर. बैकुण्ठ धाम हिंदू सेवा मंडल छावनी की बैठक ओमप्रकाश गार्गीय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चम्पालाल गहलोत को नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारणी भी घोषित की गई। जिसमें सरंक्षक पद पर ओमप्रकाश गार्गीय व लालचंद दगदी, उपाध्यक्ष शंकरलाल ग्वाला व मूलचंद जाटव, महासचिव कमलेश कुमार, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश दगदी, कोषाध्यक्ष प्रहलाद टांक, भंडार शिवलाल जांगिड तथा सदस्य के रूप में पृथ्वीराज जाटव, जगदीश प्रसाद छीपा, हनुमान चौधरी, ओमप्रकाश गहलोत, चौथमल कच्छावा, राजेन्द्र टांक, रणजीत सांखला व ललूराम ग्वाला को शामिल किया गया।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़