
फोटो पत्रिका
Beawar Gas Leak Accident : ब्यावर। जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम काणेचा रेलड़ा में रविवार दोपहर घरेलू गैस रिसाव से लगी भीषण आग में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। आग की लपटों ने पूरी रसोई को कुछ ही पल में अपने आगोश में ले लिया, जिससे मां और दोनों बेटियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला पाया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव में एक दुकान के साथ बनी रसोई में 26 साल की मनीषा चाय बनाने गई थी। उनके साथ ही छह साल की बेटी पल्लवी और तीन साल की नव्या भी रसोई में पहुंच गई। जैसे ही उसने गैस चालू की, सिलेंडर से हो रहे रिसाव के कारण अचानक आग भभक उठी। इसके बाद गैस सिलेंडर से प्रेशर से निकली गैस ने आग की लपटों को बढ़ा दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि महिला और उसकी दोनों बेटियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से अस्पताल परिसर में भी शोक का माहौल बन गया।
घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक बंशीलाल तथा रायपुर उपखंड अधिकारी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उपखंड अधिकारी रायपुर सुमित्रा विश्नोई, पुलिस अधीक्षक रतनसिंह, सेंदडा प्रशासक रतनसिंह, उगमसिंह सहित बडी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतका के पति दीपसिंह की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति का पति दीप सिंह ऑटो चालक है।
Updated on:
10 May 2026 08:07 pm
Published on:
10 May 2026 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यावर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
