
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। फोटो पत्रिका
Udaipur Car Accident : गोगुंदा (उदयपुर)। उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर खाखड़ी के समीप कट पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में एक युवती की मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर घायल हो गए। जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार करीब 20 फीट दूर घिसटते हुए बीच सड़क पर पलट गई। सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस के एएसआई नंदलाल नागदा जाब्ते के साथ घटना स्थल पहुंचे। घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन युवती और एक युवक को प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया की एक कार पाली के सुमेरपुर से उदयपुर की तरफ आ रही थी। वहीं दूसरी कार गोगुंदा से जसवंतगत के लिए जा रही थी। इसी दौरान हाइवे पर कट से गोगुंदा से जा रही कार चालक ने टर्न लिया और सामने से आ रही कार से भिड़ गई।
सुमेरपुर से आ रही कार में डिंपल पुत्री कपूरचंद सुथार (22), जीनल पुत्री कपूरचंद सुथार (18), वृंदा (21) पुत्री जयंतीलाल सुथार, वरुण (25) व उसकी बहन डिंपल (18) जयंतीलाल सुथार सवार थे। यू-टर्न पर दोनों में आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में डिंपल पुत्री कपूरचंद सुथार की मौत हो गई। जबकि बाकी चारों घायल हो गए।
गोगुंदा से आ रही कार में भी पांच लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि यह कट हादसों का केंद्र बन गया है और यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद हाईवे प्राधिकरण इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने यहां पुलिया निर्माण की मांग उठाई और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।
Updated on:
10 May 2026 06:21 pm
Published on:
10 May 2026 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
