
अंधेरी देवरी क्षेत्र में पैंथर की दस्तक
ब्यावर. निकटवर्ती ग्राम अंधेरी देवी में श्री सीमेंट की फेक्ट्री के आसपास पिछले तीन दिन से पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है। आवासीय कॉलोनी के पास पैंथर की मौजूदगी से लोगों में दहशत है। गत दिनों पैंथर ने एक श्वान का शिकार भी किया है।
अंधेरी देवरी में श्री सीमेंट की फेक्ट्री के आसपास विचरण करता पैंथर रात के समय शिकार-पानी की तलाश में बाहर निकलता है।
उसके क्षेत्र में विचरण करते हुए दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में भय है। पूर्व सरपंच जगदीश सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की ओर से क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है।
परिसर से निकल रहा पैंथर...
सीसीटीवी फुटेज में कैद पैंथर की मौजूदगी आवासीय कॉलोनी के आस-पास आ रही है। आवासीय क्षेत्र से पैंथर के गुजरने से लोगों में भय है। वन विभाग ने क्षेत्र में कर्मचारियों की डयूटी लगा दी है। इसके अलावा यहां पर पिंजरा भी लगाया है।
दो पिंजरे लगाए, पास नहीं फटका पैंथर
निकटवर्ती ग्राम अंधेरी देवी में श्री सीमेंट फैक्ट्री के आसपास पिछले तीन दिन से पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है। इसको देखते हुए वन विभाग की ओर से दो पिंजरे लगाए गए। पिंजरे में जानवर भी बांधा लेकिन पिंजरे के पास तक नहीं फटका वन विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है।
पैंथर का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद लोगों में भय बना है। निकटवर्ती ग्राम अंधेरी देवरी के आस-पास पिछले तीन-चार दिनों से पैंथर का मूवमेंट हो रहा है। पैंथर के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में भय बना है।
पैंथर आस-पास की पहाड़ियों में विचरण कर रहा है। रात को आबादी के पास एवं तेज रोशनी वाले क्षेत्र में भी पैंथर विचरण कर रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि पैंथर के आबादी क्षेत्र में आवाजाही का अभ्यस्त है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
क्षेत्र में पहले भी आ चुके है पैंथर
इस क्षेत्र में पहले भी पैंथर की मौजूदगी रही है। इस क्षेत्र में पहले भी पैंथर के विचरण करने के मामले सामने आ चुके है। क्षेत्र में आस-पास खाने होने एवं पहाडी क्षेत्र होने से यह सुरक्षित जगह देखकर रुक जाते है। यहां पर इन्हें पीने का पानी भी मिल जाता है। ऐसे में रात में पैंथर शिकार करने निकलता है।
इनका कहना है...
अंधेरी देवरी के आसपास पैंथर का मूवमेंट है। सीसीटीवी में भी फुटेज आए हैं। क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है एवं कर्मचारियों की डयूटी लगा दी है।
जोगेन्द्रसिंह शेखावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी, ब्यावर
Published on:
14 Oct 2022 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यावर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
