
Nagar nikay chunaav: कूची कलम लेकर इस काम में जुटे यह लोग
ब्यावर. नगर परिषद क्षेत्र में वार्डो की संख्या 45 से बढ़कर साठ कर दी गई है। साठ वार्ड की सीमाएं तय कर दी गई है। इन पर आई आपतियों के साथ नवगठित वार्डो की जानकारी स्वायत शासन विभाग को भिजवा दी गई। इन पर सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. अब नगर परिषद प्रशासन ने नए वार्डो की सीमाओं का चिन्हिकरण करने की तैयारी शुरु कर दी है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से सभी जमादारों को नवगठित वार्डो की सूची दी गई। इस सूची के आधार पर जमादार अपने-अपने क्षेत्र के वार्डो की सीमाओं का अंकन करेंगे। ताकि लोगों को नवगठित वार्डो के बारे में जानकारी मिल सके।
वर्ग वार हुआ आरक्षण
शहरी क्षेत्र में पूर्व में 45र्ड थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर साठ कर दी गई है। इन वार्डो का परिसीमन किया गया। इस परिसीमन के बाद आपतियां मांगी गई। इन पर आई आपतियों के साथ नगर परिषद की ओर से टिप्पणी कर मुख्यालय भिजवा दी गई। इन आपतियों पर नगर परिषद की टिप्पणी के आधार पर अंतिम निर्णय कर वार्डो का परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि कुल साठ वार्ड में से एसी के लिए 12, एससी सामान्य के आठ, सिर्फ महिला के लिए चार वार्ड, ओबीसी के लिए 13 वार्ड, सामान्य वर्ग के लिए नौ वार्ड, सिर्फ महिलाओं के लिए चार वार्ड, सामान्य वर्ग के लिए 35 वार्ड निर्धारित किए गए है। इसमें सामान्य 23 एवं महिला वर्ग के लिए 12 वार्ड शामिल है।
नवसृजित वार्डो की सीमाओं पर मोहर लगने का इंतजार
शहर में नवसृजित कर बनाए गए वार्डो पर मोहर लगने का इंतजार है। इन वार्डो की सीमाओं को तय कर दिया गया है। इस पर अधिसूचना जारी होनी है। नवसृजित वार्डो के बारे में लोगों को जानकारी मिल सके। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से नई सीमाओं का चिन्हिकरण करवाने का काम करवाया जाएगा। इसके लिए वार्ड वार कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौपी गई। ताकि अधिसूचना जारी होने के साथ ही वार्डो की सीमाएं भी अंकित कर दी जाए।
इनका कहना है...
वार्डो की सीमाओं को लेकर अब तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। चुनाव को लेकर तैयारी शुरु कर दी है। जो वार्ड की सीमाओं के प्रस्ताव बनाकर भेजे। उसके अनुरुप तैयारी कर कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी है।
-राजेन्द्रसिंह, आयुक्त, नगर परिषद
Published on:
19 Aug 2019 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यावर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
