
जलकर गिरा पंखा, वार्ड में फैला धुआं, मची अफरा-तफरी
ब्यावर. राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के मेटरनिटी वार्ड में सोमवार शॉर्ट सर्किट से छत पर लगा प्लास्टिक का पंखा धूं-धूं कर जलने लगा और टूटकर गिर गया। चिकित्सा कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए पानी डाला तो वार्ड में धुआं फैल गया। इससे वार्ड में भर्ती महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई तथा घबराकर अपने बच्चों को लेकर वार्ड से बाहर निकल गई। बाद में अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई गई। इस बीच महिलाओं पोस्ट गायनिक वार्ड में शिफ्ट किया गया। मामला शांत होने के बाद वापस मेटरनिटी वार्ड में लाया गया।
जानकारी के अनुसार मेटरनिटी वार्ड में भर्ती महिलाएं सुबह पंखे की हवा में सो रही थी। इस दौरान एक पंखे में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और पंखा धूं-धूं कर जलने लगा। इससे महिलाएं डर के चलते वार्ड से बाहर आ गई। वार्ड में धुआं होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। भर्ती महिलाएं अपने बच्चों को लेकर वार्ड से बाहर आ गईं।
‘बदले जाएंगे पंखे’
गायनिक शाखा के वार्ड में पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सुरक्षा के लिए से मेटेरनिटी वार्ड को खाली करवाकर महिलाओं को पोस्ट गायनिक वार्ड में शिफ्ट करवा दिया। प्लास्टिक के सारे पंखे वार्ड से बदलने के लिए लिखा है।
डॉ. एम.के. अग्रवाल, उपनियंत्रक, अमृतकौर चिकित्सालय
एकाएक वार्ड में लगे पंखे ने शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ ली। आग लगते ही बच्चों को लेकर सुरक्षा के लिहाज से बाहर निकल गए। इस दौरान वार्ड में धुआं फैल गया।
ज्योति माथुर, गहलोत कॉलोनी
वार्ड में पंखे ने आग पकड़ ली। आग बुझाने के लिए पानी डाला। इससे धुआं हो गया। इसके बाद सिलेंडर से आग बुझाई।
कांता, प्रतापगढ,
वार्ड में सब सो रहे थे। इस दौरान अचानक पंखे ने आग पकड ली। इससे सब महिलाएं घबरा गए। वार्ड से बाहर निकल गए। बाद में वापस वार्ड में शिफ्ट किया गया।
किरण
मेटरनेटी वार्ड में पंखे में एकाएक आग लग गई। इससे वहां पर मौजूद महिलाएं घबरा गई। बच्चों को लेकर वार्ड से बाहर निकल गए।
जिया, प्रत्यक्षदर्शी
Published on:
14 Mar 2023 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allब्यावर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
