19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यावर

बुजुर्ग तलाशते रहे सहारा

वार्ड संख्या 55 पार्षद उपचुनाव : किसी को गोद में तो किसी को कंधे के सहारे मतदान केन्द्र तक लाए

Google source verification

भगवतदयालसिंह

ब्यावर. वार्ड 55 में पार्षद पद के उप चुनाव में बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के बावजूद कई बुजुर्ग मतदाता लोककतंत्र के इस यज्ञ में अपने वोटों की आहुति देने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। उन्होंने मतदान केन्द्र तक जाने के लिए दरवाजे या दीवार का सहारा लिया लेकिन अपने हौसले को नहीं डिगने दिया।

इसके उलट कुछ बुजुर्ग मतदान करने के लिए लड़खड़ाते कदमों से मतदान केन्द्र तक जाने के लिए मशक्कत करते रहे। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने व्हीलचेयर में उन्हें आराम से बैठाकर मतदान करवाने की जहमत नहीं उठाई। ऐसा नहीं है कि मतदान केन्द्र पर व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं थी। लेकिन वह सीलपैक ही कागजों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रही। रविवार को मतदान के दौरान बुजुर्गों को मतदान करते हुए परेशान होने की कई तस्वीरें सामने आई।

संतुलन बिगड़ा तो सीढ़ियों पर ही बैठ गई

मतदान केन्द्र पर एक बुजुर्ग महिला मतदान करने पहुंची। वह मुख्य दरवाजे से सीढ़ियां पर चढ़ रही थी। इस दौरान पैर लड़खड़ा गए। संतुलन बिगड़ा तो उसने दोनों हाथ नीचे टिकाकर सीढ़ियों का सहारा लिया। इस दौरान आए एक युवक ने बुजुर्ग महिला को सहारा देकर मतदान केन्द्र तक पहुंचाया। लेकिन वहां पर कोई व्हीलचेयर लेकर उनका सहयोग करने नहीं पहुंचा।

लिया दरवाजे का सहारा

मतदान के दौरान मतदान करने पहुंची एक महिला ने अंदर आने के लिए दरवाजे का सहारा लिया। इस दौरान साथ आई महिला उनका सहारा बनी। उनके सहयोग के लिए भी कोई व्हीलचेयर लेकर नहीं पहुंचा।

नल को पकड़कर जैसे-तैसे पहुंचीं

मतदान करने पहुंची एक अन्य महिला को मुख्य दरवाजे से अंदर जाने के दौरान चलने में परेशानी हो रही थी। उस महिला ने वहां पर लगे नल का सहारा लिया। साथ चल रही महिला ने उनका सहयोग किया। इनको मतदान केन्द्र तक ले जाने के लिए कोई व्हील चेयर लेकर नहीं पहुंचा।

अपनों ने उठाया गोद में

एक बुजुर्ग मतदाता को परिवारजन गोद में लेकर मतदान केन्द्र पहुंचे। वहां पर उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं हो सकी। कुछ बुजुर्गों को दोनों हाथ पकड़कर मतदान केन्द्र तक लाया गया।