19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यावर

भाजपा विधायकों के कार्यकाल में विकास हुआ अवरुद्ध

-जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने भाजपा पर साधा निशाना, विधायक बोले, ब्यावर का हक ब्यावर को मिला है...

Google source verification

ब्यावर. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में ब्यावर का कोई विकास नहीं हुआ। गत बीस साल से ब्यावर में भाजपा के विधायक रहे। ब्यावर को विकास के लिए कुछ नहीं दिया। कांग्रेस ने ब्यावर को जिला, अस्पताल भवन सहित विकास की अन्य कई सौगात दी। भाजपा की अनदेखी से शहर विकास की राह से पिछड़ गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्यावर को जिला बनाया है।

शहर की एक होटल में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बीस साल से कांग्रेस का विधायक नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ब्यावर को जिला बनाकर भविष्य की संभावनाओं के पंख लगा दिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि मास्टर प्लान के विपरीत अवैध निर्माण हो रहे हैं। इस अवसर पर कमला दगदी,अजय मूंदडा आदि मौजूद रहे।नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर

पूर्व सभापति गोविंद पंडित ने आरोप लगाया कि छह माह सभापति की सीट पर बैठ कर देखा है कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर है। शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 25 करोड रुपए दे दिए। इसके बावजूद शहर का विकास नहीं हो रहा है। बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है। सड़क की बिना खुदाई के ऊपर सड़क का निर्माण हो रहा है। पंडित ने कहा कि अधिकारियों की अनदेखी को सहन नहीं किया जाएगा।

हमें नहीं जानकारी, बैठक कर बना ली थी रणनीतिपत्रकार वार्ता के की जानकारी नहीं है। यह समानान्तर कांग्रेस चलाना चाहें तो इनकी इच्छा है। जबकि शहर की समस्याओं को लेकर शनिवार शाम को ही बैठक कर रणनीति तैयार कर ली थी। इन मुद्दों पर पार्षद दल की बैठक में सारे बिन्दुओं पर चर्चा कर ली थी। इस वार्ता का कोई औचित्य नहीं था।

-अशोक रांका, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर

विधायक बनने के साथ ही जल व जिले की मांग उठाई। इसको लेकर लगातार सदन में आवाज उठाता रहा। जल व जिले की दोनों ही मांग पूरी हो गई। ब्यावर का हक ब्यावर को मिला है। इसके लिए लगातार प्रयास किए। मगरे में गांव-गांव तक पानी पहुंचा है। सदन में आवाज उठाने में कोई कमी नहीं रखी। सब जानते है।

-शंकरसिंह रावत, विधायक, ब्यावर