ब्यावर. राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान युवा महोत्सव के आयोजन शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी रोड में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शंकरसिंह रावत थे। अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जवाजा कैलाश चन्द रहे। विशिष्ट अतिथि सभापति नरेश कनोजिया, भामाशाह शान्तीलाल नाबरिया, अर्जुन कृपलानी, राम पंजाबी, रमेश यादव, प्रो. दीपाली लाल रहे।
महोत्सव में प्रतिभागियों ने विविध प्रस्तुतियां दी। बरसात के दौरान प्रस्तुतियां मनमोहक रही।संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. सीमा कृपलानी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय आयोजन में 32 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पारस पंच, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका, जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह, कल्पना भटनागर, सोहन मेवाड़ा, कैलाशचंद, राजेन्द्र तुनगारिया,अजय स्वामी, मेघराज बोहरा, संतोष सांखला, घनश्याम फुलवारी मौजूद रहे। संचालन सुनिता चौधरी एवं उपप्रधानाचार्य गुरुशरण गोयल ने किया।यह रहा परिणाम
संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. सीमा कृपलानी ने बताया कि इसमें सामूहिक लोक नृत्य में प्रथम नाजमीन एंड ग्रुप, द्वितीय जीना एण्ड ग्रुप, तृतीय लक्षिता एण्ड ग्रुप, सामूहिक लोक गायन में प्रथम विष्णु प्रसाद, द्वितीय मिताली, तृतीय अजय रहे। नाटक में प्रथम ब्यावर खास, द्वितीय बालिका छावनी, तृतीय बालिका डिग्गी स्कूल रही।शास्त्रीय नृत्य कत्थक में प्रथम स्थान पर नाजबीन बानो, द्वितीय काव्यांशी गर्ग, तृतीय पायल, भरतनाट्यम में प्रथम हेमलताश्री, द्वितीय अदिति, तृतीय सेजल, ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुडी, शास्त्रीय एकल गायन ( हिन्दुस्तानी गायन) में प्रथम भावना सोनी, द्वितीय अलंकार गोस्वामी, तृतीय सलोनी गहलोत, आशु भाषण में प्रथम अक्षी दाधीच, द्वितीय मनीष राकांवत, तृतीय गुनगुन प्रजापती, समूह चर्चा में प्रथम वीरेन्द्र यादव, द्वितीय रितु सोलंकी, तृतीय अन्वी मेहता रहे।
इसी प्रकार स्लोगन कविता लेखन में प्रथम दुर्गा, द्वितीय पूजा रावत, तृतीय राजश्री, शास्त्रीय वाद्य यन्त्र, सितार, बांसुरी में प्रथम अलंकार गोस्वामी, द्वितीय किशोर प्रजापति रहे। इसी प्रकार तबला वादन में प्रथम सुनील भाटी, हारमोनियम में प्रथम विष्णु प्रसाद, द्वितीय निश्चय कच्छावा, गिटार में प्रथम स्वम अरोडा, चित्रकला ( पोस्टर बनाना) में प्रथम नेहा कृपलानी, द्वितीय समीर वर्मा, तृतीय हर्षिता, मिट्टी माडलिंग में प्रथम अर्चना, द्वितीय लतिशा, तृतीय मुस्कान रही। इसी प्रकार भित्ति चित्र में प्रथम टिविंकल नायक, लुप्त एवं दुर्लभ कला (रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा माण्डणा) में प्रथम गुडिया, द्वितीय भारती, तृतीय हस्यता रहे। भित्ति चित्र, कठपुतली में प्रथम दिव्या, फड में प्रथम गौरी चौधरी, खडताल में प्रथम कविता देवी, मोरचंग में प्रथम यश त्रिपाठी, भपंग में प्रथम अलंकार गोस्वामी रहे।