20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यावर

जब अर्थव्यवस्था मजबूत होती है तो आमजन का जीवन बदलता है

-भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची ब्यावर, शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, चांगगेट पर हुई सभा, कांग्रेस पर साधा निशाना

Google source verification

ब्यावर. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी बडी अर्थव्यवस्था बनी है। जब अर्थव्यवस्था बडी होती है तो रोजगार के अवसर बढते है एवं लोगों के जीवन में परिवर्तन आता है। जब मोदी के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी तो भारत दुनिया की तीसरी बडी अर्थव्यवस्था होगी। अब समय आ गया है। राजस्थान से कांग्रेस की सरकार की विदाई कर भाजपा को मजबूती देनी है। वे मंगलवार को चांगगेट पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के ब्यावर पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। चांगगेट पर सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जो सनातन का नहीं वो किसी का नहीं। इनके मंसूबे सनातन को मिटाने के हैं तो हमें सनातन का दम क्या है, यह कांग्रेस को दिखाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नए भारत का निर्माण किया है। जो गरीबों के लिए खडा होता है। मोदी ने 14 करोड लोगों को गरीबी रेखा से ऊंपर लाने का काम किया। केन्द्र सरकार ने बिचौलियों काे खत्म कर दिया। योजना का रुपया सीधा लाभार्थी के खाते में आता है।

इससे पहले केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि पूरे भारत में राजस्थान अब सबसे अधिक असुरक्षित हो गया है। जहां महिला सुरक्षा लचर और कमजोर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहत पैकेट में मिलावट की सामग्री बांट दी। उन्होंने दावा किया कि सेंपल की जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि कांग्रेस के आंतरिक सत्ता संघर्ष के चलते राज्य की शासन व कानून व्यवस्था साढ़े 4 सालों में गर्त में चली गई है। इस अवसर पर विधायक शंकरसिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढी है। कार्यक्रम को सभापति नरेश कनोजिया, मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल, डूंगर सिंह रावत, देवेंद्रसिंह रावत, कानाराम गुर्जर, संतोष रावत ,चेतन गोयर करणसिंह रावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री पवन जैन ने किया।प्रधान गणपतसिंह को किया भाजपा में शामिल

जवाजा पंचायत समिति के प्रधान गणपतसिंह को माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया। प्रधान भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लडकर जवाजा पंचायत समिति के प्रधान बने थे। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।जगह-जगह हुआ स्वागत

परिवर्तन संकल्प यात्रा के ब्यावर पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। सेंदडा रोड पर भाजपा नेता इन्द्रसिंह बागावास के नेतृत्व में रामसर बलाइयान में स्वागत किया गया। यहां पर गजेन्द्रसिंह रावत व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का साफा बंधवाकर व तलवार भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर बडी संख्या में लोग मौजूद रहे। जबकि महेन्द्रसिंह रावत के नेतृत्व में अजगर बाबा के थान के पास यात्रा का स्वागत किया। प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा अभिषेकसिंह के नेतृत्व में सेंदडा रोड, पुराना जोधपुर रोड बाइपास पर यात्रा का स्वागत किया। अन्य स्थानों पर भी यात्रा का स्वागत किया