20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यावर

चातुर्मास पूर्ण, साध्वियों के विहार में उमड़ा सैलाब, गूंजे जैन धर्म के जयकारे

-बिरद भवन से हुआ विहार, रीको हाउसिंग कॉलोनी मेें मंगल प्रवेश  

Google source verification

शहर के बिरद भवन में चल रहा जैन साध्वियों का चातुर्मास पूर्ण हुआ। सोमवार सुबह साध्वी धैर्य प्रभा, साध्वी सीतु म.सा., धीरप्रभा म.सा. व धार्मिक प्रभा ने विहार किया। चातुर्मास पूर्ण होने के बाद बिरद भवन से विहार करने पर बडी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे। जैन संतों के जयकारे गूंजायमान हो गए। संतों के विहार के समय कई श्राविकाओं की आंखें भर आई। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जैन साध्वियां रीको हाउसिंग कॉलोनी पहुंची। जहां श्रावक-श्राविकाओं ने उनकी अगवानी की। संघ मंत्री हेमंत कुमार बाबेल ने बताया कि विहार जुलूस में जैन संतों के जयकारे लगाए गए। संघ अध्यक्ष देवराज लोढ़ा ने बताया कि साध्वियों के विहार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विहार जुलूस में संपतराज छल्लाणी, कपूर्रचंद गादिया, गौतमचंद छल्लाणी, नवरतमल बाफना, चंदूलाल कोठारी, सुरेंद्र पीपाड़ा, विमल पीपाड़ा , पुष्पचंद बाबेल, जंवरीलाल सिसोदिया, महेंद्र सांखला, रतनलाल भंसाली, दीपक बाफना, राजेश छल्लाणी, ऋषभ पीपाड़ा, शुभम गूगलिया, सुशीला लोढ़ा, मंजुला जांगड़ा तथा तथा जैन दिवाकर संघ, नवयुवक मंडल, महिला मंडल, बहु मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी दिलीप बाबेल ने बताया कि मंगलवार को साध्वियों का रीको इंडस्ट्री एरिया अजमेर रोड से दोपहर में विहार करने का भाव है।