गौरतलब है कि आम लोगों को चपेट में लेने वाला Coronavirus कोरोना वारियर्स जैसे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ और नर्सेस आदि को भी मौत की नींद सुला रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार में 30 से अधिक चिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं। जबकि कई जान गंवा चुके है। रविवार को ही गया के मशहूर डॉक्टर अश्विनी कुमार की मौत हुई। अगले ही दिन सोमवार को पीएमसीएच के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉ केएन सिंह भी चल बसे। बिहार में कुल 21,558 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 167 की मौत अभी तक इस वायरस के कारण हो चुकी है।