बेगूसराय। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के 30 जून को हुए कार्यक्रम के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल परिसर में बुद्धि-शुद्धि हवान किया। साथ ही, उन महापुरूषों की प्रतिमा को गंगाजल से धोया जहां कन्हैया ने 30 जून को माल्यार्पण किया।
इसका नेतृत्व एबीवीपी के प्रदेश सहसचिव अजीत चौधरी व नगर मंत्री अजय कुमार कर रहे थे। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कन्हैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे राष्ट्रविरोधी वापस जाओ, बेगूसराय के छात्र-नौजवान नहीं सहेंगे राष्ट्रविरोधी का सम्मान, राष्ट्रविरोधी सावधान - भाग जाओ पाकिस्तान आदि नारे लगा रहे थे।