22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कबड्डी खिलाड़ियों की टीम वैशाली रवाना

खेल पदाधिकारी मनीष कुमार एवं डीइओ दिनेश साफी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Oct 03, 2016

women kabaddi

women kabaddi

बेगूसराय। राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2016-17 में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिला महिला टीम रविवार को वैशाली रवाना हुई। विदित हो कि विगत दिनों गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन कर विभिन्न खेलों के लिए टीम का गठन किया गया था।

आज उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय बेगूसराय से महिला कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो एवं हैंडबॉल टीम के खिलाड़ियों को जर्सी एवं अन्य यूनिफॉर्म प्रदान किया। खेल पदाधिकारी मनीष कुमार एवं डीइओ दिनेश साफी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

इस अवसर पर खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ मटिहानी प्रखंड सचिव सह शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, नगर सचिव रंधीर कुमार, शारीरिक शिक्षक नंदन कुमार, दीपक कुमार दीप, मणिकांत कुमार, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह, कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव पवन कुमार, कुश्ती संघ के सचिव कुंदन ठाकुर, राजेश कुमार गोलू आदि उपस्थित थे।