2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क में ऐसी गफलत गिट्टी की जगह डाल दिया लाल पत्थर

ओडिय़ा से दाढ़ी तक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। घटिया निर्माण का आलम यह कि बेस निर्माण में गिट्टी और न मुरूम का उपयोग किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Satya Narayan Shukla

Dec 21, 2016

16 crore being built lousy road

16 crore being built lousy road

बेमेतरा.
ग्राम ओडिय़ा से दाढ़ी तक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। घटिया निर्माण का आलम यह कि बेस निर्माण में गिट्टी और न मुरूम का उपयोग किया जा रहा है। बेस निर्माण में मापदंडों के विपरीत लाल पत्थर का उपयोग हो रहा है। बताना होगा कि 15.89 करोड़ लागत से ग्राम ओडिय़ा से दाढ़ी तक 11.65 किमी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत हो रहा है। विभाग द्वारा निर्माण का ठेका आलोक सिहांरे दुर्ग को दिया गया है। ठेकेदार को कार्यादेश 11 मई 2016 से 10 दिसंबर 2017 तक 18 माह में निर्माण पूर्ण करना है।


मापदण्डों के विपरीत हो रहा निर्माण
निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पर शासन के मापदण्डों के अनुसार मटेरियल
का उपयोग नही किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप बेस का निर्माण कमजोर होने
से, निर्माण के चंद दिनों में ही सड़क जवाब देने लगेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेस निर्माण में शासन के मापदण्डों के अनुसार मुरूम, गिट्टी का उपयोग होना है। लेकिन मुरूम व गिट्टी का उपयोग नही किया गया है। बेस निर्माण लाल पत्थर का उपयोग किया जा रहा है, जो निर्माण के मापदण्डों के विपरीत है। बेस कमजोर होने पर सड़क की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


पेटी कांट्रेक्टर कर रहा निर्माण

बताना होगा कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण का ठेका एसओ दर से 36.36 बिलों पर लिया है। विभाग से अनुबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण का काम स्थानीय पेटी कांट्रक्टर को दिया गया है। जिस पर पूर्व में भी क्षेत्र में घटिया सड़क निर्माण के आरोप लगते रहे है। मुख्य ठेकेदार के द्वारा कमीशन के फेर में ठेका पेटी कांट्रेक्टर को दिए जाने से निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जो सड़क के बेस निर्माण में झलक रहा है।


लगातार शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा सुधार

ग्रामीण संतोष यादव, मोहन ध्रुव ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण स्थानीय पेटी कांट्रेक्टर के द्वारा किया जा रहा है। गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर, विभाग के अधिकारियों से कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, इसके बावजूद सुधार को लेकर कोई कदम नही उठाए जा रहे है। ऐसी स्थिति में घटिया सड़क के निर्माण से आने वाले दिनों में क्षेत्रवासियों की परेशानियां बढऩे वाली है।


अधिकारी की चुप्पी पर उठे सवाल

गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर सड़क निर्माण का निरीक्षण कर रहे संबंधित विभाग के अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे है। बताना होगा कि सड़क निर्माण का निरीक्षण व मुल्यांकन विभाग के सब इंजीनियर रवि दुबे के द्वारा किया जा रहा है। जहंा सत्त निरीक्षण के बावजूद गुणवत्ताहीन निर्माण का बदस्तुर जारी रहना, अधिकारियों के आर्थिक हितो को दर्शाता है। पीडब्ल्यूडी बेमेतरा के सब इंजीनियर रवि दुबे ने बताया कि बेस निर्माण में लाल पत्थर के उपयोग की जानकारी आपसे मिल रही है। निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया जाएगा और मापदंडों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

image