29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident: शिवनाथ नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, MP के बैंककर्मी की मौत, 3 घायल

CG Accident: मामला सिमगा थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी का है। पुलिस ने मृतक की पहचान अमित बघेल के रूप में की है, जो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गौरीघाट इलाके का रहने वाला था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Jun 2025, 2:18 PM IST

bemetara road accident news

शिवनाथ नदी में गिरी तेज रफ्तार कार ( Photo - Patrika )

CG Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में जा गिरी। हादसे में 1 की मौत की खबर है। वहीं तीन के घायल होने की खबर है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला।

CG Accident: बेमेतरा की ओर जा रही थी कार

जानकारी के अनुसार हादसे में MP के बैंककर्मी की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी का है। पुलिस ने मृतक की पहचान अमित बघेल के रूप में की है, जो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गौरीघाट इलाके का रहने वाला था। वे बेमेतरा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पदस्थ थे। अमित खुद कार चला रहा था। हादसे में घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें: CG Accident News: तेज रफ़्तार का कहर! दीवार से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, दो घायल

सुबह 8 बजे की घटना

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 8 बजे के आसपास का है। कार में चार लोग सवार थे, सभी रायपुर से बेमेतरा होते हुए जबलपुर जा रहे थे, लेकिन सिमगा के पुराने पुल के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नदी में जा गिरी। कार की स्पीड इ​तनी अधिक थी कि रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे में नदी में समा गई।

वहीं हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। गोताखोरों की टीम अब भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।