
छत्तीसगढ़ में एक और गैंगरेप! वाशरूम के लिए जा रही युवती को 3 युवकों ने दबोचा, पैरावट ले जाकर किया दुष्कर्म..
बेमेतरा। Gangrape Crime News : छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की वारदात बढ़ती जा रही है। बेमेतरा जिले से एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां 3 युवकों ने मिलकर एक युवती के साथ दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया है।
Gangrape In Bemetara : जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने घर से थोड़े दूर वाशरूम के लिए गई हुई थी। तभी 3 युवकों की नजर उस पर पड़ी। युवती को अकेला देख युवक उसे उठा ले गए। इस दौरान तीनों आरोपियों ने पैरावंट में ले जाकर दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया।
Gangrape In Bemetara : डरी सहमी पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजन युवती को अपने साथ थाने ले गए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, पुलिस ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज ना करते हुए छेड़खानी का मामला दर्ज किया और तीनों युवकों को गिरफ्तार किया है।
Published on:
26 Sept 2023 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
