21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Police Transfer: बेमेतरा में नई SDOP की नियुक्ति, कई पुलिस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की सूची

Bemetara Police Transfer: बेमेतरा जिले में पदस्थ कई अधिकारियों का तबादला किया गया है, वहीं एक नई अधिकारी की पदस्थापना भी बेमेतरा में की गई है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Police Transfer

पुलिस अफसरों की नई तैनाती (photo patrika)

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी आधिकारिक आदेश के तहत बेमेतरा जिले के पुलिस तंत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। इस आदेश के तहत बेमेतरा जिले में पदस्थ कई अधिकारियों का तबादला किया गया है, वहीं एक नई अधिकारी की पदस्थापना भी बेमेतरा में की गई है।

तबादला सूची जारी

जारी तबादला सूची के अनुसार, रायपुर नगरीय में पदस्थ सहायक पुलिस आयुक्त (सीएडब्ल्यू) रुचि वर्मा का स्थानांतरण कर उन्हें बेमेतरा जिले के बेरला में नया अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नियुक्त किया गया है। वहीं बेरला (बेमेतरा) में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे विनय कुमार का तबादला इसी पद पर बालोद जिले में कर दिया गया है।

इसके अलावा, बेमेतरा जिले में उप पुलिस अधीक्षक (महिला विरुद्ध अपराध शाखा) कौशिल्या साहू को स्थानांतरित कर बिलासपुर में उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, बेमेतरा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) शशिकला मरकाम उईके का तबादला कांकेर जिले में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है।

रायपुर, दुर्ग, बीजापुर समेत अन्य जिलों में बदले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

लिस्ट में 56 एएसपी स्तर के और 92 डीएसपी स्तर के अफसरों के नाम शामिल है। सूची में रायपुर, दुर्ग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोण्डागांव समेत कई अन्य जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों और अधिकारियों की नियुक्ति के बाद पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है।

16 पुलिसकर्मियों का तबादला

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ दिनों पहले रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए थे। जारी सूची में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

इन पदों पर हुए थे तबादले

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 6 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक और 2 आरक्षक का स्थानांतरण किया गया था। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए थे, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और अन्य शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग