9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने संबंध बनाने से मना किया तो उसी की साड़ी उतारकर दबा दिया गला

जिला क्राइम ब्रांच और चंदनू चौकी पुलिस ने रविवार की अल सुबह हुई महिला की हत्या की गूत्थी सुलझा ली है।

2 min read
Google source verification
Rape on name of treatment

इलाज करने के बहाने इस दरिंदे ने महिला से कहा - लेट जाओ फिर की शर्मनाक हरकत

बेमेतरा. जिला क्राइम ब्रांच और चंदनू चौकी पुलिस ने रविवार की अल सुबह हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक आज ही प्रार्थी उदय राम निवासी ग्राम सोनपुरी ने चौकी चंदनू में आकर सूचना दी कि उसकी भांजी बहू पूजा (बदला हुआ नाम) 23 वर्ष जो सुबह चार बजे टायलेट के लिए गांव के गौठान की तरफ गई थी। बहुत देर तक घर नहीं पहुंचने पर किसी अनहोनी की आशंका पर मैं और मेरा भांजा कुंजलाल कुर्रे आप-पास पता तलाश कर रहे थे। तभी गांव के लोगों के द्वारा सुनाई दी कि गांव के गौठान के पास वाले पानी से भरे डबरी में किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला का मुंह कपड़े से ढंका हुआ है। जहां पर जाकर देखा तो प्रार्थी उदय राम एवं कुंजलाल कुर्रे ने मृतका को पहचान लिया।

रामप्रसाद उर्फ बंगाली को जो वारदात के बाद गांव के नाले में छिपा था
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र गर्ग के द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए चौकी प्रभारी चंदनू एवं क्राइम ब्रांच बेमेतरा को जिम्मेदारी दी गई। विवेचना के दौरान गांव वालों से पता चला कि गांव सोनपुरी के राम प्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली पिता शोभाराम की गतिविधि संदिग्ध लगी। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच, चंदनू पुलिस स्टाफ द्वारा रामप्रसाद उर्फ बंगाली को जो वारदात के बाद गांव के नाले में छिपा था, उसे पकड़ा गया। आरोपी को कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि 10 सितंबर को अल सुबह 4:30 बजे मृतका पूजा (बदला हुआ नाम) दिशा मैदान के लिए अकेले जा रही थी।

चिल्लाने पर लोक-लाज के डर से हत्या कर दी

महिला को अकेली देखकर मेरी नियत बदल गई। उसे पकडऩे एवं उसके द्वारा मना करने व चिल्लाने पर लोक-लाज के डर से हत्या कर दी। उसे गौठान के पास वाले पानी से भरे डबरी में उसी के कपड़े से सिर को बांध कर कीचड़ में दबाकर हत्या करना कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस अंधेकत्ल को सुलझाने में चौकी प्रभारी ईश्वर ध्रुव, क्राइम ब्रांच प्रभारी एनएस मरकाम एवं स्टाफ का योगदान रहा।