
आत्मानंद विद्यालय (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Atmanand School Recruitment Delay: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सजेस) में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर प्रशासनिक सुस्ती और नीतिगत उलझनों में फंस गई है। बेमेतरा जिले के 17 स्कूलों में 93 रिक्त पदों के लिए 6 जनवरी 2026 को जारी विज्ञापन के बाद अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी थी, लेकिन 15 जनवरी के बाद से पूरी प्रक्रिया ठहर गई है।
हैरानी की बात यह है कि आवेदन के लिए महज 7 दिन का समय दिया गया, जबकि 70 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग अगली कार्रवाई शुरू नहीं कर पाया है। 9,279 आवेदनों की स्क्रूटनी महीनों पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन दावा-आपत्ति के लिए समिति की बैठक तक नहीं बुलाई गई है।
नियमानुसार, 15 जनवरी तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र-अपात्र सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित की जानी थी, ताकि फरवरी मध्य तक नियुक्तियां पूरी हो सकें। लेकिन अप्रैल माह शुरू होने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। शासन ने 15 फरवरी तक नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब देरी 50 दिनों से अधिक हो चुकी है।
भर्ती में देरी का सबसे ज्यादा नुकसान छात्रों को उठाना पड़ रहा है। विषय विशेषज्ञों के अभाव में छात्र निजी ट्यूशन और कोचिंग पर निर्भर हो गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
जिले के दाढ़ी, साजा, बेरला, थानखम्हरिया सहित 17 स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। प्रमुख रिक्तियां इस प्रकार हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारना चाहती है, तो इस देरी की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह केवल रोजगार का मुद्दा नहीं, बल्कि उन मॉडल स्कूलों की साख का सवाल है, जिन्हें उत्कृष्ट शिक्षा के लिए स्थापित किया गया था, लेकिन आज वे शिक्षकों के अभाव में जूझ रहे हैं।
जीआर चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के मुताबिक, आने वाले 2 दिन में समिति की बैठक रखी जाएगी जिसमें दावा-आपत्ति के लिए तिथि का निर्धारण किया जाएगा।.इसके बाद नियुक्ति के लिए डेड लाइन तय किया जाएगा।
Updated on:
05 Apr 2026 03:20 pm
Published on:
05 Apr 2026 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
