जिले में 2015-16 में बेमेतरा जनपद के 22 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ ग्राम पंचायत बनाना था। जिसमें से बेमेतरा के बहेरा, खिलोरा, भनसुली, बटार, जेवरी, जिया, फरी, छिरहा, तूमा को खुले में शौच मुक्त गांव घोषित किया गया है। इसके अलावा अर्जुनी, कुसमी भोइनाभाठा, ढोलिया को घोषित करने से पूर्व सत्यापन किया जाना है। बीते सत्र को समाप्त हुए 4 महीने बीत चुके हैं। इसके बाद भी जिले के चयनित गांवों को खुले में शौचमुक्त गांव घोषित नहीं किया जा सका है।