8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेकिंग : बेमेतरा जिले के पियक्कड़ों के लिए बुरी खबर

मां-बहन पीट-पीटकर उतारेंगी शराब का भूत, ग्राम पेंड्री में महिला कमांडो अब रात नौ बजे तक गांव में करेंगी गश्त

2 min read
Google source verification
Bemetara Patrika

ब्रेकिंग : बेमेतरा जिले के पियक्कड़ों के लिए बुरी खबर

बेमेतरा. जिले के हर गांवों में अवैध शराब एवं असामाजिक तत्वों से गांवों में अशांति फैलती है। इसकी रोकथाम के लिए महिला कमांडो का गठन किया जा रहा है। एसपी प्रशांत ठाकुर ने समाजसेवी शबीना खान को जिले में महिला कमांडो का गठन करने का दायित्व सौंपा है। समाजसेवी शबीना खान ने कहा है कि जिले के नवागढ़, बेमेतरा, बेरला एवं साजा ब्लॉको की हर ग्राम पंचायतों में महिला कमांडो का गठन किया जाएगा।

महिला कमांडो की रतनी अध्यक्ष और ममता बनीं सचिव
शनिवार को नवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पेंड्री में नवागढ़ टीआई चिंटू ठाकुर के निर्देश पर महिला कमांडो का गठन किया गया। सरपंच नारायण वर्मा की सहमति से रतनी घृतलहरे को अध्यक्ष एवं ममता नवरंग को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य संगीता, कलिया, पुष्पा, बसंती, अमरौतिन, हेमकुमारी, सरोजनी, कांति, फूलबाई, विमला हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि वे महिला कमांडो में शामिल रहेंगी।

बुराइयों को दूर करने का लिया संकल्प
महिला कमांडो ने गांव से बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। शाम 7 से 9 बजे तक गांव में भ्रमण कर शराबियों सहित बुराइयों को हटाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष रतनी घृतलहरे ने बताया कि गांव में अवैध शराब का व्यवसाय करने वालों व शराब पीने वालों की अब खैर नहीं है। गांव में नशीले पदार्थों का व्यवसाय करने वालों पर शिकंजा कसेगा। साथ ही गांव की समस्याओं पर भी पैनी नजर रहेगी।

एसपी से की मुलाकात
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रहने वाली समाजसेवी शबीना खान ने अपनी टीम के साथ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर से मुलाकात की। अपने हाथ से बनाए पैराआर्ट एवं प्ले मिट्टी से बनी माता की फोटो दी। समाजसेवी शबीना खान ने एसपी को महिला कमांडो के गठन के बारे में जानकारी दी। एसपी ने समाजसेवी की कार्य शैली से खुश हुए और बोले की हर समय बेमेतरा पुलिस प्रशासन उनके साथ है। महिला कमांडो के परिचय पत्र के लिए फॉर्म सभी थानों में भेजा जाएगा। इस दौरान मधु साहू, सरोजनी देवांगन, विंध्यासिनी आदि उपस्थित थे।