
CG Election 2025: जनपद सदस्य पद के लिए जनपद पंचायत बेमेतरा के कार्यालय में विशेष नाम निर्देशन कक्ष की व्यवस्था की गई है, जहां रिटर्निंग अधिकारी दिव्या पोटाई द्वारा मतदान केंद्रों की सूची और 23 निर्वाचन क्षेत्रों में जनपद सदस्य पदों के आरक्षण की सूची का प्रकाशन किया गया। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी यहां से शुरू हो गई है।
आज पहले दिन, जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 सुखाताल (अनुसूचित जाति महिला) से 01 नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, जबकि निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 23 केवांछी (अनारक्षित मुक्त) से भी 01 नामांकन पत्र जमा किया गया। आज 02 जनपद सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए छिरहा सेक्टर में ग्राम पंचायत मोढे और जेवरा सेक्टर में ग्राम पंचायत मटका से 01-01 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार, विभिन्न ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच पद के लिए कुल 38 लोगों ने फार्म भरा।
जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत पंच, सरपंच और जनपद सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी प्रतिदिन प्रात: 10.30 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकते हैं। पंच एवं सरपंच पदों के नामांकन दाखिल करने के लिए कुल 11 क्लस्टर बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक केन्द्र में एक अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है।
CG Election 2025: जनपद पंचायत भवन (बीपीआरसी भवन), नवागढ़, ग्राम पंचायत भवन, प्रतापपुर, ग्राम पंचायत भवन, झाल, ग्राम पंचायत भवन, अंधियारखोर एन, ग्राम पंचायत भवन बदनारा, ग्राम पंचायत भवन नांदघाट, ग्राम पंचायत भवन, नारायणपुर, ग्राम पंचायत भवन, पुटपुरा, ग्राम पंचायत भवन, टेमरी, ग्राम पंचायत भवन, मेहना, बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन, संबलपुर 7 इसी प्रकार, जनपद सदस्य के कुल 24 निर्वाचन क्षेत्रों के नामांकन पत्र अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नवागढ़ कार्यालय में दाखिल किए जा सकते हैं।
पंच एवं सरपंच पदों के लिए अब तक कुल 398 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं, जिसमें से 1 अभ्यर्थी ने सरपंच पद के लिए नामांकन जमा किया है। जनपद सदस्य पद के लिए अब तक 29 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं।
Published on:
28 Jan 2025 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
