
CG Panchayat Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। 53 ब्लाकों की पंचायतों के लिए 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता ग्राम सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने भी अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट दिया। उनका मतदान केंद्र बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत कुंरा के बूथ क्रमांक 226 में है, जहां पहुंचकर गांव की सरकार बनाने को लेकर मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने मत का प्रयोग किया। वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गृह ग्राम वीरपुर मतदान केंद्र पहुंची। लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने गृहग्राम रतनपुर में वोट डाला। बता दें कि इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ था।
मस्तूरी, गौरेला, मुंगेली, बम्हनीडीह, अकलतरा, जैजैपुर, कोरबा, कलतरा, रायगढ़, पुसौर, बरमकेला, सूरजपुर, भैयाथान, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, सोनहत, खड़गवां, बगीचा, आरंग, अभनपुर, भाटापारा, सिमगा, गरियाबंद, मैनपुर, बसना, सरायपाली, धमतरी, मगरलोड, बेमेतरा, नवागढ़, दुर्ग. डौंडीलोहारा, डौंडी, राजनांदगांव, छुईखदान, मानपुर, कवर्धा, सहसपुर-लोहारा, कोंडागांव, जगदलपुर, दरभा, नारायणपुर, कांकेर, चारामा, नरहरपुर, दंतेवाड़ा, गीदम, सुकमा और बीजापुर।
पहले चरण में पंच के पद के लिए 60 हजार 203, सरपंच के लिए 14 हजार 646, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 4587 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ सुबह ही गांवों के लिए रवाना कर दिया गया था। कई जगहों पर मतदान केंद्रों में लंबी कतारें देखी गईं। अंबिकापुर और उदयपुर में तो सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं। कांकेर ज़िले में कुछ तकनीकी कारणों से मतदान 15 मिनट देरी से शुरू हुआ।
तीन चरणों में होने वाले इस चुनाव में कुल 1 करोड़ 58 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष मतदाता, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता और 194 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 31 हजार 41 मतदान केंद्र बनाए हैं। पहले चरण के लिए 9 हजार 873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 7 हजार 128 मतदान केंद्र संवेदनशील और 2 हजार 161 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
Updated on:
17 Feb 2025 01:33 pm
Published on:
17 Feb 2025 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
