
CG Panchayat Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। 53 ब्लाकों की पंचायतों के लिए 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता ग्राम सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले में फर्जी वोट डालने के आरोप में जमकर विवाद हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर मतदान केंद्र के बाहर विवाद हुआ है। यहां पंच प्रत्याशी और मतदाताओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि फर्जी वोट डालने के आरोप में जमकर विवाद हुआ है। विवाद के बाद प्रत्याशी और मतदाता शिकायत करने थाने पहुंचे हुए हैं। यह पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर मतदान केंद्र का है।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने मत का प्रयोग किया। वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गृह ग्राम वीरपुर मतदान केंद्र पहुंची। लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने गृहग्राम रतनपुर में वोट डाला। बता दें कि इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ था।
मस्तूरी, गौरेला, मुंगेली, बम्हनीडीह, अकलतरा, जैजैपुर, कोरबा, कलतरा, रायगढ़, पुसौर, बरमकेला, सूरजपुर, भैयाथान, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, सोनहत, खड़गवां, बगीचा, आरंग, अभनपुर, भाटापारा, सिमगा, गरियाबंद, मैनपुर, बसना, सरायपाली, धमतरी, मगरलोड, बेमेतरा, नवागढ़, दुर्ग. डौंडीलोहारा, डौंडी, राजनांदगांव, छुईखदान, मानपुर, कवर्धा, सहसपुर-लोहारा, कोंडागांव, जगदलपुर, दरभा, नारायणपुर, कांकेर, चारामा, नरहरपुर, दंतेवाड़ा, गीदम, सुकमा और बीजापुर।
पहले चरण में पंच के पद के लिए 60 हजार 203, सरपंच के लिए 14 हजार 646, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 4587 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ सुबह ही गांवों के लिए रवाना कर दिया गया था। कई जगहों पर मतदान केंद्रों में लंबी कतारें देखी गईं। अंबिकापुर और उदयपुर में तो सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं। कांकेर ज़िले में कुछ तकनीकी कारणों से मतदान 15 मिनट देरी से शुरू हुआ।
Updated on:
17 Feb 2025 12:30 pm
Published on:
17 Feb 2025 12:29 pm

बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
