6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Panchayat Chunav 2025: बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने डाला वोट, इधर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने परिवार समेत किया मतदान

Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है।

2 min read
Google source verification
CG Panchayat Chunav 2025: बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने डाला वोट, इधर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने परिवार समेत किया मतदान

CG Panchayat Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। 53 ब्लाकों की पंचायतों के लिए 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता ग्राम सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने मत का प्रयोग किया। वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गृह ग्राम वीरपुर मतदान केंद्र पहुंची। लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला।

CG Panchayat Chunav 2025: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डाला वोट

वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने गृहग्राम रतनपुर में वोट डाला। बता दें कि इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ था।

यह भी पढ़े: वोट डालना ग्रामीणों के लिए चुनौती! मतदान करने एक दिन पहले ट्रैक्टर से सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता

पहले चरण में यहां हो रहा मतदान

मस्तूरी, गौरेला, मुंगेली, बम्हनीडीह, अकलतरा, जैजैपुर, कोरबा, कलतरा, रायगढ़, पुसौर, बरमकेला, सूरजपुर, भैयाथान, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, सोनहत, खड़गवां, बगीचा, आरंग, अभनपुर, भाटापारा, सिमगा, गरियाबंद, मैनपुर, बसना, सरायपाली, धमतरी, मगरलोड, बेमेतरा, नवागढ़, दुर्ग. डौंडीलोहारा, डौंडी, राजनांदगांव, छुईखदान, मानपुर, कवर्धा, सहसपुर-लोहारा, कोंडागांव, जगदलपुर, दरभा, नारायणपुर, कांकेर, चारामा, नरहरपुर, दंतेवाड़ा, गीदम, सुकमा और बीजापुर।

कितने उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण में पंच के पद के लिए 60 हजार 203, सरपंच के लिए 14 हजार 646, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 4587 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ सुबह ही गांवों के लिए रवाना कर दिया गया था। कई जगहों पर मतदान केंद्रों में लंबी कतारें देखी गईं। अंबिकापुर और उदयपुर में तो सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं। कांकेर ज़िले में कुछ तकनीकी कारणों से मतदान 15 मिनट देरी से शुरू हुआ।