
तेज आवाज में डीजे बजाने से मना किया तो एक पड़ोसी ने कर दी दूसरे पड़ोसी की जमकर धुनाई, थाने पहुंचा मामला
बेमेतरा. तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट करने का यह मामला बेमेतरा जिले में सामने आया है। घटना जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारपुर की है। जहां बच्चों को पढ़ाने के दौरान तेज आवाज से हो रहे दिक्कतों को देखते हुए डीजे बजाने से मना करने पर पड़ोसी ने प्रार्थी के साथ मारपीट किया है। प्रार्थी के अनुसार उसके घर पर कई बच्चे पढऩे आते हैं। इसी दौरान जब बच्चे पढ़ रहे थे, तब पड़ोसी शिवकुमार द्वारा डीजे बजाया गया।
जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया
बच्चों का आने वाले दिनों में अद्र्धवार्षिक परीक्षा होने को कारण बताकर पीडि़त ने डीजे बजाने से मना किया तो तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट किया है। पुलिस ने प्रार्थी रामाधार वर्मा पिता केजूराम वर्मा बंजारपुर निवासी की रिपोर्ट पर आरोपी शिवकुमार पटेल, राजेश पटेल, मुक्कू पटेल बंजारपुर के द्वारा डीजे बजाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट करने पर तीनों के खिलाफ धारा 294, 506 बी, 323, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
कार्यक्रम प्रबंधक के साथ की मारपीट युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बेमेतरा जिले के बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में पदस्थ कार्यक्रम प्रबंधक यशवंत चंद्राकर से परिसर में ही मारपीट करने वाले चिरंजीवी गुप्ता पर बेरला पुलिस ने धारा 294, 323, 186, 332, 506, 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के अनुसार कार्यक्रम प्रबंधक यशवंत चंद्राकर से ड्यूटी लगाने के नाम से चिरंजीवी गुप्ता का विवाद हो गया था। चिरंजीवी गुप्ता की माता कार्यालय में कार्यरत है। जिसके बाद अस्पताल परिसर में ही पहुंचकर चिरंजीवी गुप्ता ने यशवंत चंद्राकर से गाली-गलौच व मारपीट कर दी।
बीएमओ ने थाना जाकर दर्ज कराया प्रकरण
बीएमओ सहित अन्य स्टाफ ने बेरला पुलिस थाना जाकर प्रकरण दर्ज कराया है। मामले में बेरला थाना प्रभारी आरपी सिंग ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बीएमओ जितेंद्र कुंजाम ने बताया कि विवाद होने पर हम पहुंचे। हास्पीटल परिसर में मारपीट करना गलत है।
Published on:
16 Dec 2021 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
