
बेमेतरा में KCC घोटाला ( Photo - Patrika )
Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के किसानों के साथ लाखों के धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने सहायक प्रबंधक और लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। बताया गया कि नवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित मुरता सेवा सहकारी समिति में करीब 110 किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण वितरण में गड़बड़ी किया है। वहीं किसानों की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच प्रक्रिया में करीब 57 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई।
जानकारी के अनुसार मोहतरा में आयोजित समाधान शिविर में पीड़ित किसानों ने इस मामले की शिकायत की। बताया कि बिना जानकारी और अनुमति के KCC ऋण स्वीकृत एवं आहरित किए को लेकर खुलासा किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता सामने आई। दस्तावेजों के आधार पर KCC ऋण स्वीकृत एवं आहरित किए जाने में 57 लाख की गड़बड़ी का पता चला।
जिसके अब विभागीय निर्देश पर समिति अध्यक्ष ने सहायक प्रबंधक राजेंद्र पांडे और लिपिक अमित साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि इस मामले की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आया है कि आरोपियों ने 110 किसानों के नाम पर KCC ऋण प्रक्रिया पूरी कर राशि का आहरण किया। इस पूरे मामले में दस्तावेजी हेरफेर और नियमों के उल्लंघन की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
Updated on:
11 Jun 2026 11:58 am
Published on:
11 Jun 2026 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
