24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर कल, मुफ्त में होगा इलाज

जिला हास्पिटल में गैर संचारी रोग इकाई व बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 20 Feb 2020, 10:49 PM IST

बेमेतरा . जिला हास्पिटल में गैर संचारी रोग इकाई व बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें विशेषज्ञ डॉ. शिवराज सिंह चौहान अपनी पैरामेडिकल टीम के साथ कैंसर संभावित मरीजों की जांच करेंगे। जांच उपरांत कैंसर के रूप में पहचान किए गए मरीजों का इलाज डॉ. ?ूाबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के तहत बाल्कों मेडिकल सेंटर या मरीज की सुविधानुसार किसी भी अन्य नामंाकित कैंसर अस्पताल में नि:शुल्क कराया जा सकता है। जो मरीज पहले से कैंसर से पीडि़त हैं, उनके लिए बॉम्बे के विश्व प्रसिध्द कैंसर सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिनेश पेंडारकर व उज्जैन मध्यप्रदेश से डॉ. सी.एम. त्रिपाठी जिला अस्पताल परिसर बेमेतरा में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कैंसर से ग्रसित मरीजों को नि:शुल्क जांच व परामर्श देंगे।

पूर्व उपचार का संपूर्ण दस्तावेज साथ लावें
मरीजों को डॉक्टर्स से परामर्श लेने के पूर्व अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराना होगा तथा कैंसर से ग्रसित मरीज जिनका इलाज अन्य चिकित्सालयों में चल रहा वे सभी अपने पूर्व उपचार का संपूर्ण दस्तावेज साथ लावें। पहले इलाज कराए गए समस्त रिपोर्ट साथ लावें। पंजीयन कराए जाने के लिए जिला चिकित्सालय में ओ.पी.डी पर्ची बनाने वाले काउंटर या जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक 2 में डॉ. कुंदन लाल स्वर्णकार के पास अपना पंजीयन करा सकते हैं।

100 में से 61 लोगों की मृत्यु के कारक गैर संचारी रोग है
अस्वस्थकार जीवनशैली के परिणाम स्वरूप, लोगों में गैर संचारी रोगों जैसे उच्चरक्तचाप, मधुमेह व कैंसर के रोगियों की सं?या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विगत 10 सालों में स्वास्थ्य आंकड़ों से यह साफ दिखाई पड़ता है कि 100 में से 61 लोगों की मृत्यु के कारक गैर संचारी रोग है। तंबाकू व तंबाखु उत्पादों के उपयोग से जहां पुरुषों में सर्वाधिक मुख व गले के कैंसर को जन्म दिया है, वहीं महिलाओं में स्तन कैंसर व गर्भाशय के मुख के कैंसर के प्रकरणों में बेतहाशा वृध्दि हुई हैं। इसके अलावा लोंगों में फेफड़ों के कैंसर, पेट व आंतों के कैंसर के प्रकरणों में भी वृध्दि देखने को मिली हैं।

स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाकर बच सकते हैं कैंसर से
खास बात यह है कि मुख कैंसर, स्तन कैंसर व गर्भाशय के मुख के कैंसर की पहचान अगर प्रारंभिक अवस्था में ही हो जाए तो इन कैंसर से होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है। स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाकर इन कैंसर के जोखिम से बचा जा सकता है। जनसामान्य के बीच कैंसर व अन्य गैर संचारी रोगों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।