6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वेच्छानुदान राशि का चेक जारी किए जाने के मामले में हुई कार्रवाई, साजा का नायब नाजिर निलंबित

तहसील कार्यालय से बिना तारीख वाले 46 चेक जब्त, साजा के प्रभारी तहसीलदार को थमाया नोटिस
2 min read
Google source verification
bemetara Patrika

स्वेच्छानुदान राशि का चेक जारी किए जाने के मामले में हुई कार्रवाई, साजा का नायब नाजिर निलंबित

बेमेतरा . जिले में आचार सहिता लगने के बाद भी साजा क्षेत्र में स्वेच्छानुदान राशि का चेक जारी किए जाने के मामले में कलक्टर महादेव कावरे ने कार्रवाई की है। साजा तहसील के नाजीर को निलंबित किया गया है। साथ ही लिपिक के पास से 46 नग चेक बरामद कर लिया गया है। मामले में लापरवाही बरतने के लिए साजा प्रभारी तहसीलदार ताराचंद खरे को नोटिस जारी कर दिया गया है।

हितग्राही को थमाया गया था बिना तारीख वाला चेक
बताना होगा कि साजा में स्वेच्छानुदान का चेक वितरण का मामला तुल पकडऩे लगा है। चेक वितरण को लेकर बरते गए लपरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हितग्राही को बिना तारीख वाला चेक थमाया गया है। स्वेच्छानुदान का मामला पत्रिका द्वारा सामने लाए जाने के बाद जनपद पंचायत के जिम्मेदारों की लापरवाही भी सामने आई है। जिसके बाद जिले के तहसील कार्यालय साजा के नायब नाजिर के पद पर पदस्थ शरद वर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

कलक्टर ने रुकवाया चेक का भुगतान
स्वेच्छानुदान की राशि दो हजार रुपए का चेक बैंक ऑफ बड़ौदा साजा के नाम से जारी हुआ है। जिसमें जारी दिनांक का कहीं पर उल्लेख नहीं है एवं हितग्राही को वितरण कर दिया गया है। कलक्टर महादेव कावरे ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नायब नाजिर वर्मा को निलंबित कर उनका मुख्यालय कलक्टोरेट कार्यालय बेमेतरा कर दिया गया है। इसके अलावा साजा के प्रभारी तहसीलदार तारा सिंह खरे को भी शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। जिलाधीश ने बताया कि तहसील कार्यालय से बिना तारीख के 46 चेक जब्त कर लिए गए हैं। कलक्टर ने बताया कि शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा साजा को राशि भुगतान (चेक क्लीयर) नहीं करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मामले में साजा एसडीएम उमाशंकर साहू ने अनभिज्ञता जाहिर किया है।

सांसद प्रतिनिधि ने की थी शिकायत
साजा विधानसभा में आचार संहिता लगने के बाद विधायक लाभचंद बाफना पर जनसंपर्क स्वेछानुदान से अपने घर में हितग्राहियों को चेक का वितरण का आरोप लगाते हुए सांसद प्रतिनिधि हरीशचंद साहू ने कलक्टर से शिकायत की थी। उन्हें जनपद के सूत्रों से जानकारी मिली थी कि विधायक बाफना 400 चेक स्वयं ले गए हैं और लोगों को जारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखित शिकायत में कहा था कि आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।