जानकारी हो कि मंगलवार को साजा थाना में ग्राम चेचानमेटा निवासी मनीष मंडावी के साथ मारपीट कर घायल करने व गालीगलौच करने के मामले में साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र कृष्णा साहू के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज होने के बाद बुधवार को विधायक ईश्वर साहू के पुत्र कृष्णा साहू ने ग्राम चेचानमेटा निवासी मनीष मंडावी व उसके साथी ओमप्रकाश मंडावी, गोविन्द मंडावी, तिलेष मंडावी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।