20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेमेतरा में दिनदहाड़े धारदार हथियार से शिक्षक का रेता गला, खून से लथपथ मिली लाश, फैली सनसनी

Bemetara Crime News: नेशनल हाइवे में दिनदहाड़े शिक्षक विजय वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि शनिवार को ग्राम बसनी के पास शिक्षक खून से लथपथ हालत में सड़क पर मिला था। बाद में शिक्षक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
bemetara_crime_news.jpg

CG Crime News: बेमेतरा नेशनल हाइवे में दिनदहाड़े शिक्षक विजय वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि शनिवार को ग्राम बसनी के पास शिक्षक खून से लथपथ हालत में सड़क पर मिला था। बाद में शिक्षक की मौत हो गई।

जानकारी हो कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी विजय वर्मा के सिर व गले पर अज्ञात आरोपी ने प्राणघातक हमला किया और उसे तड़पते हुए सड़क पर छोड़ दिया। घायल शिक्षक को लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर शिक्षक ने अंतिम सांस ली। वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस की विवेचना जारी है और विभिन्न पहलुओं पर विवेचना जारी है।

यह भी पढ़े: CG Weather Update: प्रदेश में जल्द होगी गर्मी की एंट्री, दिन का बढ़ा तापमान तो रात....देखिए IMD का ताजा अपडेट

मौके पर मदद मिलता तो कुछ समय और जी जाते

शिक्षक 11 बजकर 15 मिनट के बाद अपने घर से ग्राम जिया के स्कूल के लिए निकला था, जिसके डेढ़ घंटे बाद शिक्षक को सड़क पर गंभीर हालत में देखा गया था। मौके पर लोग शिक्षक की मदद न कर वीडियो बनाते नजर आए। वहीं दो पुलिस स्टाफ भी मौजूद दिखाई दिए। वीडियो बनाना छोड़कर यदि उन्होंने उनकी मदद की होती तो वे कुछ समय तक और जी सकते थे।

वार्ड ब्वॉय की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

सिटी कोतवाली पुलिस ने जिला अस्तपाल में कार्यरत कर्मचारी की सूचना पर विजय वर्मा की हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी पर 302, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसडीओपी मनोज टिर्की ने बताया कि पुलिस द्वारा विभिन्न बिन्दुओं के आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: CG Breaking: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की प्रेसवार्ता शुरू, IT की कार्रवाई पर बोले- हमें गोली मार दिया जाए..