29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढऩे लगी छात्रों के दिल की धड़कन, इस पद्धति से होगा बोर्ड परीक्षा के एक लाख कॉपियों का मूल्यांकन

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की एक लाख उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए बेमेतरा भेजी है। मूल्यांकन 3 अप्रैल से शुरू होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 1 Apr 2018, 7:00 AM IST

guarding room

guarding room

बेमेतरा. शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वीं व 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन 3 अप्रैल से शुरू होगा। मूल्यांकन के लिए एक लाख उत्तर पुस्तिकाएं स्थानीय शासकीय बालक स्कूल में पहुंच चुकी है, जिसे जवानों की सुरक्षा में सीलबंद कमरे में रखा गया है।

बालक स्कूल में सुरक्षित

बोर्ड परीक्षाओं के विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शासकीय बालक स्कूल में ही किया जाएगा, जिसके लिए शिक्षा मंडल ने 1 हाल व 10 कमरें में जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन के लिए पहले खेप में बोर्ड द्वारा भेजी गई एक लाख उत्तर पुस्तिकाओं में 12वीं बोर्ड की 26 हजार कापियां और 10वीं बोर्ड की 74 हजार कापियां शामिल हैं।

1743 शिक्षक करेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

दसवीं की उत्तरपुस्तिओं को जांचने के लिए 1048 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिक्षक को रोज 40 कापियों का मूल्यांकन करना होगा। इसके लिए शिक्षकों को एक कॉपी के पीछे 8 रुपए मेहनताना दिया जाएगा। वहीं 12वीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 695 शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। 12वीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को 9 रुपए दिया जाएगा।

15 अप्रैल तक हो जाएगा मूल्यांकन

शिक्षा विभाग की अधिकारियों की माने तो 15 अप्रैल तक 10वीं और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूर्ण कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में 5 अप्रैल को जांच के लिए बोर्ड को उत्तरपुस्तिका भेजी जाएगी। जहां 7 अप्रैल को कापियां जांच के लिए कापियां आएगी।

मूल्यांकन के दौरान नहीं रख सकेंगे मोबाइल

कापियों के मूल्यांकन को लेकर संबंधित केन्द्र प्रभारी को सक्त निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी एसके कांठले ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान शिक्षक मूल्यांकन केन्द्र में मोबाइल नहीं ला सकते हैं। ओपन की परीक्षा होने के चलते बैठक व्यवस्था नहीं रहने के कारण सुबह 10 से शाम 5 बजे की बजाए शिक्षक दोपहर 12 से शाम 5.30 बजे तक मूल्यांकन करेंगे। वहीं मूल्यांकन के दौरान शिक्षक केन्द्र से बाहर नहीं जा सकेंगे।