
पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: रोजगार की बात कागजों तक, युवा भटक रहे
नांदघाट। CG Election 2023: अलग-अलग नगरों और कस्बों का सफर करते हुए पत्रिका की जनादेश यात्रा नांदघाट पहुंची। जनादेश यात्रा का वैन देखकर यहां के लोग काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने बड़ी उत्सुकता से हमारी टीम से हमारे अभियान के बारे में पूछा। फिर इसे बात रखने का बेहतर मंच बताते हुए बेबाकी के साथ अपनी राय रखी।
कार्यक्रम के दौरान हमसे जुड़े प्रकाश सिंह ने बताया, उनके लिए इस चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। उनका कहना था कि सरकारें रोजगार की बात कागजों पर करती है। आज युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। बात तो तब बने जब हर युवा के पास रोजगार हो। एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि ग्राम के बाहर चमचमाता नेशनल हाईवे हुई है। लेकिन, गांव के अंदर नालियां जाम हैं। सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं। कुछ लोगों ने परंपरागत तरीके से एक ही पार्टी को वोट डालने की बात भी कही।
किसानों की सुनेगा, वही राज करेगा
रामेश्वर वर्मा ने कहा, अब कहीं जाकर किसानों की स्थिति में सुधार हो रही है। बीते कई सालों से किसानों के लिए कोई खास योजना नहीं लाई जा रही थी। लेकिन, आज देखिए। हर पार्टी किसानो को साधने में लगी है। मेरा मानना है कि भविष्य किसानो का है। पहले लोग जाट की राजनीति करते थे। ये बदलने वाला है। ये समय किसानो का है।
अच्छे काम को ही मिलेगा वोट
गिरवानी शास्त्री ने अपनी बात रखते हुए कहा, वोट उसे ही दिया जाना चाहिए जो काम करता है। बीते सालो में सरकार ने कई अच्छे काम किए हैं। कोई भी उनके सामने टिक पाने की स्थिति में नहीं है। मेरे बच्ची की पढाई लगभग फ्री हो गई है। बिजली बिल हाफ हो गया है। एक किसान आदमी को और क्या चाहिए?
Published on:
17 Nov 2023 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
