
भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़त, तीन लोगों की मौके पर मौत, दस से ज्यादा घायल
बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दस से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रमा नवागांव की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में 30 से 40 लोग सवार होकर जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बुंदेला से ग्राम खैरी गए थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे लौटते वक्त यह हादसा हो गया। नवागढ़ थाना प्रभारी अजय सिन्हा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय और हायर सेंटर रेफर किया गया है।
टक्कर होते ही मच गई चीख-पुकार
देर रात पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर के बाद घायल लोगों में मदद के लिए चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटना स्थल पहुंचे। जहां से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कई घायलों को गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में कुमारी बैसाखी ,चंद्रकुमार एवं अन्य समेत तीन लोग शामिल है। फिलहाल घायलों को उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। इधर सड़क हादसे में मौत की सूचना पाकर खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published on:
11 Dec 2021 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
