22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेमेतरा में दुखद हादसा, स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौेत

Bemetara Road Accident: बेमेतरा के बंसापुर-सेमरिया गांव शनिवार सुबह एक स्कूल बस की लापरवाही के चलते 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया..
less than 1 minute read
Google source verification
bemetara hindi news

बेमेतरा में स्कूल बस मासूम को कुचला ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Road accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। हादसा खण्डसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव में हुआ, जहां एक DAV स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Bemetara road Accident: घटनास्थल पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक, गांव में बच्चा सड़क के पास था। इसी दौरान स्कूल बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बस को मौके पर ही छोड़कर चालक और कंडक्टर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर खण्डसरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और इसमें किसकी लापरवाही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।