9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब शिक्षकों की टेबलेट से होगी हाजिरी

जिले के 1290 स्कूलों में अब शिक्षकों की हाजिरी टेबलेट के जरिए होगी।

2 min read
Google source verification
Teachers  trained programme

Teachers trained programme

बेमेतरा. जिले के 1290 स्कूलों में अब शिक्षकों की हाजिरी टेबलेट के जरिए होगी। इन स्कूलों का काम पूरी तरह से पेपरलेस हो जाएगा, जिसमें हाजिरी से लेकर रिकार्ड मेंटेनेंस का काम टेबलेट के जरिए होगा।

टेबलेट में होंगे अलग-अलग फीचर

शाला कोष योजना के तहत शासन द्वारा दिए जा रहे टेबलेट में अलग-अलग फीचर उपलब्ध रहेंगे। इसी में शिक्षक स्कूल से संबंधित कार्य करेंगे। इसके अलावा स्कूल के एक-एक गतिविधियों की मानिटरिंग हो सकेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है, जहां शिक्षकों 22 फरवरी से इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे स्कूल में देर से पहुंचने वाले शिक्षकों पर लगाम लगेगा। इसके लिए ब्लॉक के सभी सहायक शिक्षा अधिकारियों को नोडल नियुक्त किया गया है।

टेबलेट का किया जा रहा वितरण

बीआरसी के माध्यम से उनके ब्लॉक मुख्यालय में टेबलेट पहुंचाकर वितरण किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर दीपक वर्मा व प्रोगामर नेहिल वर्मा ने शिक्षकों को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें संस्था प्रमुखों व संकुल समन्वयकों को टेबलेट को लेकर उपयोग करने के तरीके बारिकी से बताया जा रहा है। एक टेबलेट की कीमत 16,600 रुपए है, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी पहले से मौजूद रहेगी। टेबलेट में खास बात यह है इसमें शिक्षक अपनी न केवल अंगूठे बल्कि 10 उंगलियों के किसी भी उंगली से हाजरी दर्ज कर सकेंगे।

छुट्टी के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

प्रोग्रामर नेहिल वर्मा ने बताया कि अब शिक्षकों को शासकीय अवकाश लेने के लिए टेलबेट में ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। स्कूल खुलने पर और स्कूल बंद होने के पहले शिक्षकों को टेबलेट में अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी। इसकी मानिटरिंग उच्चाधिकारी करेंगे। अगर कोई शिक्षक स्कूल खुलने की समयावधि से लेट पहुंचता है, तो आधे दिन की वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अगर कोई शिक्षक रोज-रोज स्कूल आने में लेटलतीफी करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल की सारी गतिविधियां टेबलेट में

टेबलेट में एमडीएम नाम से अलग से फीचर दिया गया है, जिसमें मध्यान्ह भोजन की पूरी जानकारी अपलोड होगी। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी आंकड़े में नहीं की जा सकेगी। प्रधान पाठक को इसे लॉगिन करते समय स्कूल के आईडी व मोबाइल नंबर सही डालना पड़ेगा।

जिले में 834 स्कूलो कों बांटे गए टेबलेट

डिस्ट्रिक्ट काओर्डिनेटर दीपक वर्मा ने बताया कि जिले के 1290 स्कूलों में बांटने के लिए शासन से 1351 टेबलेट मिले हैं। इनमें से हर ब्लॉक के लिए 15 टेबलेट एक्ट्रा दिए गए हैं, जिससे तकनीकी खामियां आने पर उसे बांटा जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक 8 34 स्कूलों में टेबलेट का वितरण किया जा चुका है।