24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक ऑनलाइन ठगी का शिकार, खाते से 99 हजार रुपए पार

मोबाइल पर फोन पे प्रारंभ करने के नाम पर अज्ञात आरेापी ने शिक्षक के खाते से 99 हजार रुपए निकाल कर ठगी किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 20 Feb 2020, 10:52 PM IST

बेमेतरा . मोबाइल पर फोन पे प्रारंभ करने के नाम पर अज्ञात आरेापी ने शिक्षक के खाते से 99 हजार रुपए निकाल कर ठगी किया गया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरेापी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

मोबाइल पर फोन पे प्रारंभ करने का दिया झांसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरतरा में कार्यरत शिक्षक सनत कुमार साहू पिता निहोरा राम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर फोन पे खाता खोलने करने कहा गया। जिसके लिए शिक्षक को फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा एक लिंक भेजा गया था। जिसे उसने एक्टिवेट किया। जिसके बाद उसके खाते से दो घंटे के दैारान 99 हजार एक रुपया का आहरण किया गया था। जिसकी जानकारी शिक्षक को बैंक से ब्यौरा निकलने पर हुआ।

पहले एक रुपया का आहरण किया, फिर हजारों का लगाया चूना
स्थानीय बंैक में शिक्षक सनत कुमार साहू के खाते से अज्ञात आरेापी ने पहले 1 रुपए का आहरण किया गया। फिर दूसरे दिन 9 फरवरी को 12 बजे तक शिक्षक के खाते से 24999 रुपए आहरण कर वापस डाला गया। इसके बाद 5000, 20000, 20000, 20000, 20000, 10000, 4000 (कुल 99001 रुपए) निकाला गया।