29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्री बस ऑपरेटरों ने अनुमति मिले बिना ही बढ़ा दिया किराया

बेमेतरा से दुर्ग का किराया 65 की जगह वसूल रहे 80 रुपए, कैबिनेट में किराए में 18 फीसदी की बढ़ोतरी पर हुई चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 23 Jul 2018, 11:53 PM IST

Bemetara Breaking News, Bemetara Bus passenger, Bemetara Bus operators, Bemetara Bus Rent

यात्री बस ऑपरेटरों ने अनुमति मिले बिना ही बढ़ा दिया किराया

बेमेतरा. यात्री बसों के नए किराए को लेकर सरकार से अनुमति नहीं मिलने के बाद भी यात्रियों से कई रुट पर बढ़ा हुआ किराया वसूल किया जा रहा है। जिले के सबसे व्यस्ततम दुर्ग रुट पर चलने वाले बसों में बड़े हुए दर पर 65 रुपए की बजाए 80 रुपए किराया वसूला जा रहा है।
बस ऑपरेटरों ने की थी हड़ताल की घोषणा
बताना होगा कि बीते दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के बाद नुकसान में चल रहे यात्री बस ऑपरेटरों ने किराया भाड़ा बढ़ाने के लिए हड़ताल पर जाने की चेतावनी राज्य शासन को दी गई थी। परिवहन मंत्री राजेश मूणत के कैबिनेट में चर्चा किए जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया गया था, जिसके बाद कैबिनेट बैठक में पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से यात्री बसों का किराया पुराने दर से 18 प्रतिशत बढ़ा हुआ लेने पर चर्चा की गई है, लेकिन बस ऑपरेटरों को संशोधित बस किराया लिस्ट नहीं मिला है। लिस्ट नहीं मिलने के बाद भी एक तरफ दुर्ग रुट पर बढ़े हुए दर पर यात्रियों से किराया लिया जाना शुरू कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ रायपुर रोड पर चलाये जाने वाले बसों के संचालक नए दर के अनुमोदन का इंतजार कर रहे हैं। सूची जारी होने के बाद यात्रियों पर बोझ बढ़ेगा।
किराया यात्रियों की जेब पर पड़ रहा भारी
दुर्ग रुट पर चलने वाली बसों में नया किराया सूची मिले बगैर ही यात्रियों से बढ़ा किराया वसूल किया जाने लगा है। पहले बेमेतरा से दुर्ग का किराया 65 रुपए था, जिसे अब बस वाले 80 रुपए प्रति यात्री किराया ले रहे हैं। बसों में किराया सूची चस्पा नहीं होने से पुराने दर पर किराया देने वालों की बस ऑपरेटरों से बहस तक हुई। बेमेतरा से दुर्ग जाने वाले रामकुमार ने बताया कि कल ही 65 रुपए किराया लिया गया था, और आज 80 रुपए लिया गया। ऐसे में एकमुश्त 15 रुपए की बढ़ोतरी यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है।
कवर्धा रुट पर पुराना किराया
कवर्धा से रायपुर रुट पर चलने वाली यात्री बसों में पुराना दर पर ही किराया लिया जा रहा है। उक्त रुट में बस चलाने वाले ऑपरेटरों ने बताया कि कैबिनेट ने बस किराया में बढ़ोत्तरी किया है, लेकिन विभाग से संशोधित किराया सूची नहीं मिलने के कारण पुराने दर में ही किराया लिये जाने की जानकारी दी गई है। ऑपरेटर परिवहन विभाग से नए किराया सूची के अनुमोदन का इंतजार कर ररे हैं। कवर्धा से रायपुर तक सफर कर रहे प्रेम कुमार ने बताया कि बस किराया 100 रुपए ही लिया गया है।