बेमेतरा तहसील ऑफिस का मामला, कोटवार संघ करेगा उच्च अधिकारियों से शिकायत
बेमेतरा . तहसील कार्यालय में इन दिनों कोटवारों से बेजा कार्य कराया जा रहा है । कार्यालय की सफाई का कार्य जिले के गांवों में पदस्थ कोटवार कर रहे हैं। गांवों में सुरक्षा व सूचना के लिए तैनात किए गए कोटवारों कों कचरा साफ कराने की जानकारी मिलने पर संगठन के अब अधिकारी के विरोध में मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।
कोटवारों से बेगारी कराना गलत
बताना होगा कि तहसील कार्यालय में सिफ्टिंग के दौरान कोटवारों से काम कराना व सफाई कराने का मामला सामने आया है। बेमेतरा तहसील कार्यालय में कोटवारों से बेगारी कार्य कराने पर कोटवार एसोसिएशन के सदस्यों में खासी नाराजगी है। मामला स्थानीय स्तर से उठकर प्रदेश स्तर पर पहुंच चुका है। प्रदेशाध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ ने कहा कि स्थानीय संगठन से मामले की शिकायत उच्चधिकारियों से करने के लिए कहा गया है। इस तरह से कोटवारों से निर्धारित कार्य को छोड़कर बेगारी कार्य कराना गलत है। शिकायत की जाएगी।
किसी न किसी कोटवार की तहसील में लगा देते हैं ड्यूटी
कोटवारों ने बताया कि उनकी ड्यूटी तय है, जिसमें काम लेते हैं और तहसील कार्यलय में रहना पड़ता है। ऐसे में काम करने कहा जाता है, तो करना होता है। कार्यालय में किसी न किसी कोटवार की ड्यूटी लगाई जाती है।
हमारे यहां सफाई का पर्याप्त स्टाफ है
इस संबंध में बेमेतरा तहसीलदार अजय कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि कंप्यूटर कक्ष को खाली कराने के लिए कोटवारों से मदद ली गई है। रही बात सफाई तो हमारे यहां सफाई के लिए पर्याप्त स्टाफ है, वे ही सफाई का कार्य करते हैं।