5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला अस्पताल में फिर लापरवाही : स्मार्टकार्ड नहीं होने पर नसबंदी कराने आई महिलाओं को लौटाया

नसबंदी के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए हितग्राहियों से मांगे जा रहे स्मार्ट कार्ड, महिलाओं को हो रही परेशानी

2 min read
Google source verification
Bemetara Patrika

जिला अस्पताल में फिर लापरवाही : स्मार्टकार्ड नहीं होने पर नसबंदी कराने आई महिलाओं को लौटाया

बेमेतरा. जिला अस्पताल में परिवार नियोजन के लिए नसंबदी कराने वालों को स्वास्थ योजना से जुड़े कार्ड नहीं होने की से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के जिम्मेदार स्मार्टकार्ड या आयुष्मान कार्ड नहीं लाने की स्थिति में महिलाओं को लौटा देते हैं। शासन की योजना के तहत नसबंदी ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाता है।

दूर-दराज से आने वाली महिलाएं अधिक परेशान
जिले में जिला अस्पताल में ही नसबंदी ऑपरेशन किया जा रहा है। जिसके लिए जिले के बेरला, नवागढ़ साजा व बेमेतरा के दूरदराज इलाके से महिला हितग्राही ऑपरेशन के लिए पहुंचती हैं। इन दिनों जिम्मेदारों ने ऑपरेशन के लिए जांच कराने के बाद हितग्राहियों से स्वास्थ्य योजना के तहत नि:शुल्क उपचार के लिए जारी किया गया स्मार्ट कार्ड या फिर आयुष्मान कार्ड का मांगा जाता है। हितग्राही के पास कार्ड नहीं होने की स्थिति में बिना ऑपरेशन किए लौटा दिया जाता है।

10 से अधिक महिलाओं ने बताई आपबीती
पत्रिका से ऐसे करीब 10 से अधिक प्रभावित महिलाओं ने आपबीती बताई। उनके अनुसार उन्हें आपरेशन के लिए प्रोत्साहित करने के दौरान ऑपरेशन नि:शुल्क होने का हवाला दिया जाता है। जब ऑपरेशन कराने पहुंचती हैं तो उनसे शुल्क कटौती के लिए कार्ड मांगा जाता है। ऐसे में परिवार नियोजन के तहत हो रहे सीटीटी ऑपरेशन नि:शुल्क कराने का विभागीय तौर पर झूठा दावा किया जाता है।

बार-बार लगाना पड़ रहा जिला अस्पताल का चक्कर
प्रभावित लेखनी पाठक, पुष्पा साहू, मंजू निषाद, उर्षा वर्मा आदि ने अपनी परेशानी बताई। वहीं परिवार नियोजन के तहत किए जा रहे आपरेशन के दौरान नया विवाद सामने आने लगा है। कार्ड नहीं होने पर हितग्राहियों को बार-बार जिला अस्पताल का चक्कर लगना पड़ता है। बेमेतरा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसके पाल ने बताया कि हेल्थ कार्ड नहीं होने पर हितग्राहियों को सरंपच से लिखा कर लाने के लिए कहा जाता है, जिसके बाद ऑपरेशन करते हैं।