
तीन साल पहले दे दिए तीन लाख फिर भी आज तक नहीं रखी आंगनबाड़ी की नींव
बेमेतरा. बेरला ब्लॉक के ग्राम कोहडिया में आंगनबाड़ी भवन के लिए रकम जारी होने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने पर कलक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। केंद्र प्रवर्तित योजना के लिए ग्राम कोहडिया में आंगनबाड़ी केंद्र-3 के लिए 4 लाख 50 हजार की लागत से भवन बनने की स्वीकृति मिलने के बाद 13 अगस्त 2015 को महिला एवं बाल विकास विभाग ने फंड जारी किया था।
कलक्टर ने आरईएस से मंगाई रिपोर्ट
बेरला में विकासखंड के ग्राम गुधेली, कोहडिया, खर्रा एवं देवादा के लिए प्रस्तावित आंगनबाड़ी के लिए प्रथम किश्त के तौर पर प्रत्येक के लिए 2.81 लाख रुपए जारी किया गया था। जिससे भवन का लेआउट एवं प्रारंभिक कार्य करना था। प्रथम किश्त की राशि भौतिक सत्यापन पूर्ण करने के बाद जारी की गई थी। इसके बाद 73 फीसदी कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरी किश्त के तौर पर 1.68 लाख रुपए जारी करने का प्रावधान था। आज भी आंगनबाड़ी भवन नहीं बन सका है। इस संबंध में कलक्टर महादेव कावरे ने कहा कि मामले के लिए जिम्मेदार विभाग आरईएस से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में नए स्वीकृत केंद्रों के लिए भी भवन स्वीकृति बाकी
जिले में 1176 आगंनबाड़ी केन्द्र को स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 121 केन्द्र नई स्वीकृत है, जिसका संचालन शुरू होना है। शेष 1055 केन्द्रों में संचालित है, जिसमें से 1017 आंगनबाडिय़ों के लिए भवन स्वीकृत हैं जबकि 38 केंद्रों के लिए भवन की स्वीकृति नहीं मिली है और स्वीकृति मिलने तक प्रभावित केन्द्रों का संचालन उधार के भवनों में किया किया जाएगा।
जिले में किराए के भवनों में संचालित हो रहे 200 से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र
जिले में निर्माण की स्वीकृति होने के बाद भी 112 भवनों का निर्माण शुरू ही नहीं किया जा सका है। वहीं 101 भवनों का निर्माण पूर्ण नहीं किया गया है। यानी 223 आंगबाडिय़ों को किराए के भवन एवं दूसरे भवनों में संचालित किया जा रहा है। जिले के 6 परियोजना क्षेत्रों में इस तरह की स्थिति है। जिले मे 1055 आंगनबाड़ी संचालित है, जिसमें से 1017 के लिए भवन स्वीकृत हैं, जिसमें से 804 आंगनबाड़ी केंद्र अपने भवन में संचालित हैं।
Published on:
23 Jan 2019 07:15 am
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
