24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक को टक्कर मारकर पलटा ट्रक, बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक घायल

मारो चौकी क्षेत्र के ग्राम सोंनिका पार में सोमवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 11 Feb 2020, 10:43 PM IST

बाइक को टक्कर मारकर पलटा ट्रक, बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक घायल

बाइक को टक्कर मारकर पलटा ट्रक, बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक घायल

बेमेतरा . मारो चौकी क्षेत्र के ग्राम सोंनिका पार में सोमवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक पलटने के चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे संजीवनी वाहन से नवागढ़ हास्पिटल मेें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के परिजन दुकाल दास दिवाकर की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 अ के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

नवागढ़ अस्पताल में चल रहा ट्रक ड्राईवर का उपचार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नांदघाट थाना क्षेत्र के मारो चौकी के ग्राम सोंनिकापार में सोमवार की रात 10 बजे धान खरीदी केन्द्र से धान भरकर रवाना हुए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्राम मारोकापा निवासी युवक ज्वालाप्रसाद पिता दशरथ प्रसाद धिरी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान धान से भरा ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नवागढ़ हास्पिटल में भर्ती कराया गया।

संबलपुर जा रहा था बाइक सवार
बताया गया कि ज्वालाप्रसाद अपने घर से ग्राम संबलपुर जाने के लिए रवाना हुआ था, जो हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर पाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिऐ नवागढ़ हास्पिटल भेजा। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

दो बाइक आपस में टकराई, दो घायल
बेमेतरा-अमोरा मार्ग पर सोमवार की रात दो बाइक आमने-सामनेे टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। उन्हें संजीवनी वाहन से जिला हास्पिटल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम बीजा भाट के पास सोमवार रात दो मोटर साइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बुधारू राम यादव ग्राम बहेरधाट व प्रेंम डेंहरे ग्राम फरी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला हास्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां पर उपचार जारी है।