21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल के अंदर लावारिस बैग देखकर फूले कर्मियों के हाथ-पैर, पुलिस ने खोला तो देखकर रह गए हैरान

जिला हॉस्पिटल में पेड़ों के बीच लावारिस बैग मिलने से गहमागहमी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों व आने जाने वालों से पूछताछ की गई। कुछ पता नहीं चला।

less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल के अंदर लावारिस बैग देखकर फूले कर्मियों के हाथ-पैर, पुलिस ने खोला तो देखकर रह गए हैरान

अस्पताल के अंदर लावारिस बैग देखकर फूले कर्मियों के हाथ-पैर, पुलिस ने खोला तो देखकर रह गए हैरान

बेमेतरा. जिला हॉस्पिटल में पेड़ों के बीच लावारिस बैग मिलने से गहमागहमी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बैग खोलकर देखा तो उसमें ऐसा कुछ नहीं मिलने पर राहत महसूस की गई। बैग मिलने पर उसके मालिक का इंतजार किया गया। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों व आने जाने वालों से पूछताछ की गई, लेकिन मालिक के बारे में कुछ पता नहीं चला।

स्थिति को देखते हुए पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी जहीर खान को सूचना दी गई। फिर सिटी कोतवाली से पुलिस पहुंची। बैग को लेकर अनुमान लगाया गया। खतरे वाली बात नजर नहीं आने पर पुलिस टीम ने बैग खोला। बैग बीएसएफ जवान का निकला। बैग में सैनिक का सामान, दस्तावेज व कपड़े मिले। पुलिस ने बैग का पंचनामा बना कर सिटी कोतवाली में रखा है।

नगर सैनिक की ड्यूटी नए एमसीएच भवन में
हॉस्पिटल में नगर सैनिक जावनों के अलावा सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति की गई है। कुछ माह से सुरक्षा के लिए तैनात गार्डों को जिला हॉस्पिटल से हटाकर नए भवन मे शिफ्ट कर दिया गया है। गार्डों के रहने से आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। उनके हटने के बाद निगरानी प्रभावित हुई है।

लगाए गए दस सीसीटीवी कैमरा
जिला हॉस्पिटल में निगरानी के लिए 10 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। जिसमें से मुख्य द्वार पर लगाया गया कैमरा केवल सामने कवर करता है। वहीं दूसरी दिशा में कवर नहीं हो रहा है। कैमरे का मॉनिटर सीएस रूम में है, जिससे आज मिले बैग को हॉस्पिटल लाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। सोमवार को कक्ष खुलने के बाद कैमरा का फुटेज खंगाला जाएगा, जिससे बैग लाने वाले की जानकारी मिल सकेगी।