बेमेतरा. विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बेमेतरा के बेसिक मैदान में रविवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को पाई-पाई का हिसाब दिया है। देखने, सोचने, समझने और रिकॉर्ड चेक करने के बाद ही काबिल प्रत्याशियों को चुनावी मैदानी में उतारा है। इसलिए जनता ज्यादा से ज्यादा वोट देकर बीजेपी प्रत्याशियों को जीत की ओर अग्रसर करें।