बताना होगा कि बेमेतरा थाने में बीते सत्र जनवरी 2017 से दिसम्बर 2107 तक चोरी, लूट व नकबजनी के 86 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें 38 प्रकरणों में 59 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वहीं 48 प्रकरणों का खात्मा किया गया है। वहीं वर्तमान सत्र में जनवरी 2018 से लेकर 31 अगस्त तक की स्थिति में चोरी, लूट व नकबजनी के 49 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें 19 प्रकरणों में 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हे जेल भेजा गया है। वहीं 16 प्रकरणों का खात्मा किया गया है। इस सत्र में 14 प्रकरणों में विवेचना की जा रही है, जिसमें आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।