
क्रूर पति के उकसाने पर ढाई साल की मासूम बेटी की हत्या कर पत्नी ने लगा ली फांसी
बेमेतरा. ग्राम पिरदा में बेटी को ढाई साल की बेटी को फांसी पर लटका कर मां ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मां के खिलाफ बेटी की हत्या और पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध बेरला थाने में दर्ज किया गया है। घटना 20 फरवरी की है। पुलिस के अनुसार माही मांझी का प्रेम विवाह ग्राम हरदी के रमन पाटिल से 3-4 साल पहले हुआ था। रमन ने शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बनाकर उसे भगा ले गया था। महासमुंद में तीन साल तक पति-पत्नी के रूप रहे। उस दौरान उनकी एक बेटी तारिणी का जन्म हुआ था। इसके बाद रमन दूसरी महिला केसर निषाद को लेकर जगदलपुर भाग गया और कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद वापस आकर माही और केसर के साथ ग्राम पिरदा में रहने लगा।
मुंडन संस्कार में नहीं पहुंचा
केसर निषाद, माही पाटिल और रमन पाटिल के बीच झगड़ा होता रहा। घटना के एक दिन पहले 19 फरवरी को माह पाटिल अपनी बच्ची तारिणी का मुंडन संस्कार कराने नेवनारा मंदिर पहुंची, तब रमन देर से पहुंचा। इससे दोनों के बीच विवाद हुआ। रात में भी झगड़ा हुआ। 20 फरवरी को माही अपनी बच्ची को लेकर सुबह करीब 9.30 घर से निकल गई और पिरदा के देवीदीन बंछोर के खेत में तारिणी को कौहा के पेड़ पर फांसी पर लटका कर खुद आत्महत्या कर ली। जांच में पूरे मामले का खुलासा होने के बाद रमन पाटिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। माही पाटिल ने अपनी बच्ची तारिणी को फांसी पर लटका कर हत्या की थी, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
Published on:
20 May 2019 07:15 am
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
