16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

250 बैग नकली खाद से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

नकली खाद से भरा एक ट्रक पुलिस ने सोमवार को जब्त किया है।  यह ट्रक महाराष्ट्र से बोरदेही खाद लेकर आया था। ट्रक में 250 बैग नकली खाद मिला है।

2 min read
Google source verification

image

Ghanshyam Rathore

Nov 07, 2016

Being took out fake fertilizer

Being took out fake fertilizer

बैतूल। नकली खाद से भरा एक ट्रक पुलिस ने सोमवार को जब्त किया है। ट्रक को बोरदेही थाने में खड़ा कराया गया है। यह ट्रक महाराष्ट्र से बोरदेही खाद लेकर आया था। ट्रक में 250 बैग नकली खाद मिला है। पुलिस द्वारा मामले की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को दी। देर शाम कृषि विभाग के अधिकारी जांच के लिए थाने पहुंचे।
बोरदेही थाना प्रभारी आरके सूर्यवंशी ने बताया कि सोमवार सुबह सघन चेेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक को पकड़ा गया था। ट्रक चालक से पूछताछ में उसके द्वारा भ्रमित किया जा रहा था। जिसके बाद ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया गया। ट्रक में रखे सामान की जांच करने पर उसमें खाद की बोरियां भरी हुई थी। नकली खाद की आशंका के चलते पुलिस ने मामले की सूचना तत्काल कृषि विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर उपसंचालक कृषि द्वारा तत्काल मामले की जांच के लिए दो अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में 50 किलोग्राम के 250 बैग भरे हुए हैं। जिनमें भूमि सुधार उर्वरक लिखा हुआ था। प्रथम दृष्टया जांच में यह भूमि सुधार उर्वरक नकली होना पाया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पंचनामा बनाकर उर्वरक के नमूने ले लिए गए थे। साथ ही मामले में एफआईआर भी दर्ज कराने की बात कहीं जा रही है।
बाहर से मंगाई जा रही नकली खाद
जिले में नकली खाद का कारोबार चोरी-छुपे जोरों पर चल रहा है। पड़ोसी जिले महाराष्ट्र से भूमिसुधार उर्वरक के नाम पर नकली खाद मंगवाई जा रही है और धड़ल्ले से इसे बाजार में बेजा भी जा रहा है। पुलिस द्वारा की गई धरपकड़ की कार्रवाई के बाद इस बात का भी खुलासा हो गया है कि जिले में नकली खाद का कारोबार जोरों पर चल रहा है। वहीं नकली खाद का ट्रक पकड़े जाने से कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि उर्वरकों की जांच का जिम्मा भी कृषि अधिकारियों के पास ही है।